महादेवी का ये दरबार दीवाना जग को करे

जब भी हम माता रानी के दरबार में आते हैं, एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस होती है। भक्ति में लीन भक्तों की आस्था, माँ की महिमा के गुणगान से वातावरण दिव्य हो जाता है। महादेवी का ये दरबार दीवाना जग को करे भजन भी ऐसी ही भक्ति की भावना को प्रकट करता है। यह भजन माँ की कृपा, उनकी महिमा और भक्तों की श्रद्धा को दर्शाता है, जिसे सुनकर हर कोई माँ की भक्ति में खो जाता है।

Mahadevi Ka ye Darbar Deewana Ja Ko Kare

महादेवी का ये दरबार,
दीवाना जग को करे,
आदि शक्ति का माँ अवतार,
दीवाना जग को करे।।

कभी सती कभी पार्वती हो,
त्रेता युग की सीता तुम्ही हो,
तेरी शक्ति का तेज अपार,
दीवाना जग को करे।।

कई दानव कई असुर संघारे,
जिनसे देवता युद्ध में हारे,
दुर्गे मैया की जय जयकार,
दीवाना जग को करे।।

माँ को भजलो ‘लकी’ ‘निरंजन’,
नौ दिन करलो पूजन वंदन,
नवरात्री का ये त्यौहार,
दीवाना जग को करे।।

महादेवी का ये दरबार,
दीवाना जग को करे,
आदि शक्ति का माँ अवतार,
दीवाना जग को करे।।

माँ भगवती के दरबार में आकर हर भक्त को शांति और सुख की प्राप्ति होती है। उनके दरबार की महिमा अपरंपार है, और यही भजन हमें माँ की शक्ति का एहसास कराता है। अगर आपको यह भजन पसंद आया हो, तो “मैहर की शारदा भवानी तुम्हारी माई दुनिया दीवानी” भी जरूर करे, जिसमें माँ शारदा की महिमा को बड़े ही सुंदर शब्दों में गाया गया है। माँ दुर्गा की कृपा हम सभी पर बनी रहे! ????✨

Leave a comment