Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

माँ में संसार समाया ऋषि मुनियों ने बतलाया लिरिक्स

माँ दुर्गा केवल शक्ति और करुणा की देवी ही नहीं, बल्कि पूरे संसार की आधारशिला हैं। माँ में संसार समाया, ऋषि मुनियों ने बतलाया भजन इसी दिव्य सत्य को प्रकट करता है कि सम्पूर्ण सृष्टि माँ की महिमा से ही संचालित होती है। ऋषि-मुनियों ने सदियों से माँ के ज्ञान, शक्ति और कृपा का बखान किया है, और यह भजन हमें उसी अनंत शक्ति की अनुभूति कराता है।

Maa Me Sansar Samaya Rishi Muniyo Ne Batalaya Lyrics

माँ में संसार समाया,
ऋषि मुनियों ने बतलाया,
प्रभु ने खुद से भी ऊंचा,
माँ का स्थान बताया,
जगत सारा माँ की मन्नत है,
चरणों में जन्नत है।1।

ममता के मंदिर की है,
ये सबसे प्यारी मूरत,
भगवान नजर आता है,
जब देखूं माँ की सूरत,
माँ के पावन चरणो में,
सच्चा बैकुंठ समाया,
इस प्यार भरी ममता को,
स्वयं नारायण ने पाया,
जगत सारा माँ की मन्नत है,
चरणों में जन्नत है।2।

जो भरी धूप में करदे,
अपने आंचल की छाया,
गोद में भर के तन को,
मेरा हर दोष मिटाया,
जो खुद धरती पर सोये,
मेरे हर अश्क को धोएं,
चाहे जो कष्ट उठाये,
संतान ना भूखी सोये,
जगत सारा माँ की मन्नत है,
चरणों में जन्नत है।3।

बच्चे के अपने आंसू,
आँचल में अपने पिरोती,
शब्दों में बयां ना होगा,
ऐसा अनमोल ये मोती,
नयनों में शीतल धारा,
जैसे चमकीला तारा,
हकलाती जुबां को देती,
शब्दो की अविरल धारा,
जगत सारा माँ की मन्नत है,
चरणों में जन्नत है।4।

माँ में संसार समाया,
ऋषि मुनियों ने बतलाया,
प्रभु ने खुद से भी ऊंचा,
माँ का स्थान बताया,
जगत सारा माँ की मन्नत है,
चरणों में जन्नत है।5।

माँ दुर्गा सृष्टि की आधार हैं और उनका आशीर्वाद हर भक्त के जीवन को संवारता है। “माँ में संसार समाया, ऋषि मुनियों ने बतलाया” भजन सुनकर अगर आपका मन भी माँ की महिमा में रम गया है, तो “[भवानी मात आई है]” जैसे अन्य भजन भी पढ़े और माँ की कृपा का लाभ उठाएँ। माँ की शक्ति और प्रेम सदा सभी भक्तों पर बना रहे! जय माता दी! ????✨

Leave a comment