Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

माँ की दुआ बड़ी है | Maa ki Dua Badi Hai

माँ की कृपा और आशीर्वाद से बड़ा कुछ भी नहीं होता। जब भक्त सच्चे मन से माँ की शरण में आता है, तो उसकी हर परेशानी दूर हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। माँ की दुआ बड़ी है भजन इसी अटूट विश्वास और माँ की असीम करुणा को दर्शाता है। आइए, इस भजन के माध्यम से माँ की महिमा का गुणगान करें और उनके आशीर्वाद की अनुभूति करें।

Maa ki Dua Badi Hai

लाख बार गिर कर मैं,
हर बार उठा हूँ,
जब भी संकट आया,
तेरा नाम जपा हूँ,
कैसे कहूं मैं चला अकेला,
पग पग साथ चली है,
ममता के आंचल में हूं पला,
तेरी करुणा बड़ी है,
आज हूँ मैं जो कुछ भी,
माँ की दुआ बड़ी है,
भगवान ना देखा मैंने,
भगवान मेरी वही है,
भगवान ना देखा मैंने,
भगवान मेरी वही है।1।

हर संकट को हरने को,
माँ का आंचल काफी है,
काली कमला कल्याणी,
दूजा ना कोई साथी है,
काबिल मुझे बनाने को,
वो हर पल साथ खड़ी है,
गिरता देख उठाने को वो,
तूफानों से लड़ी है,
आज मैं जो कुछ भी,
मां की दुआ बडी है,
भगवान ना देखा मैंने,
भगवान मेरी वही है।2।

मेरी मान है माँ मेरी जान है माँ,
तू ही मेरी भगवान है माँ,
स्वर्ग तेरे चरणों में,
सेवा का वरदान है माँ,
‘मोहित’ के जीवन में मैया,
अंबे सबसे बड़ी है,
सदा रहूं आंचल की छाव,
माँ तू ही कृपामई है,
आज हूँ मैं जो कुछ भी,
मां की दुआ बडी है,
भगवान ना देखा मैंने,
भगवान मेरी वही है,
भगवान ना देखा मैंने,
भगवान मेरी वही है।3।

लाख बार गिर कर मैं,
हर बार उठा हूँ,
जब भी संकट आया,
तेरा नाम जपा हूँ,
कैसे कहूं मैं चला अकेला,
पग पग साथ चली है,
ममता के आंचल में हूं पला,
तेरी करुणा बड़ी है,
आज हूँ मैं जो कुछ भी,
माँ की दुआ बड़ी है,
भगवान ना देखा मैंने,
भगवान मेरी वही है,
भगवान ना देखा मैंने,
भगवान मेरी वही है।4।

माँ की दुआ से असंभव भी संभव हो जाता है, उनका आशीर्वाद हर संकट का समाधान है। “माँ की दुआ बड़ी है” भजन हमें माँ की कृपा और उनके प्रेम की अपार महिमा का एहसास कराता है। यदि यह भजन आपको भक्ति-भाव से भर देता है, तो “फुर्सत मिले जो मैया कभी मेरे घर भी आना” भजन भी अवश्य सुनें, जिसमें माँ से अपने जीवन में आने और कृपा बरसाने की भावनात्मक प्रार्थना व्यक्त की गई है।

Leave a comment