Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

लाल चुनर लहराई रे जननी हे अम्बे माँ भजन लिरिक्स

Lal Chunar Laharai Re Janani Hey Ambe Maa Bhajan Lyrics

लाल चुनर लहराई रे,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे,
हो ओ ओ लाल चुनर लहरायी रे,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे।।

लाल चुनर से तेरा क्या नाता,
जग में कोई जान ना पाता,
जिसने भी माँ को चुनरी चढ़ाई,
जिसने भी माँ को चुनरी चढ़ाई,
पल में भवानी दौड़ी तू आई,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे,
हो ओ ओ लाल चुनर लहरायी रे,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे।।

तेरी चुनरिया जग से निराली,
इसमें छुपी है सबकी खुशहाली,
दुष्टों की ये काल बने माँ,
दुष्टों की ये काल बने माँ,
भक्तो की रखपाल बने माँ,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे,
हो ओ ओ लाल चुनर लहरायी रे,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे।।

देवों ने तुझे चुनड़ी ओढ़ाई,
वेद पुराणों ने महिमा है गाई,
‘हर्ष’ भगत माँ इतना ही चाहे,
‘हर्ष’ भगत माँ इतना ही चाहे,
तेरी चुनरिया यूँ ही लहराए,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे,
हो ओ ओ लाल चुनर लहरायी रे,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे।।

लाल चुनर लहराई रे,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे,
हो ओ ओ लाल चुनर लहरायी रे,
जननी हे अम्बे माँ,
तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे।।

Leave a comment