Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

लागी मेरी तेरे संग लगी ओ मेरे शंकरा भजन लिरिक्स

भगवान शिव से जुड़ाव एक भक्त के लिए सबसे अनमोल अनुभूति होती है। जब किसी का मन महादेव की भक्ति में रम जाता है, तो सांसारिक मोह-माया से उसका संबंध स्वतः ही टूटने लगता है। भजन लागी मेरी, तेरे संग लगी, ओ मेरे शंकरा इसी आध्यात्मिक प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। यह भजन भक्त के उस गहरे भाव को प्रकट करता है, जब उसका हृदय पूरी तरह से भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाता है और शिव के सिवाय उसे कुछ और दिखाई नहीं देता। आइए, इस भावपूर्ण भजन को पढ़कर महादेव की भक्ति में रम जाएं।

Lage Meri Tere Sang Lagi O Mere SanKara

भोले बाबा तेरी क्या ही बात है,
भोले शंकरा तेरी क्या ही बात है
दूर होके भी तू साथ है,
खुद को मैं कर दूंगा तुझको समर्पण
मैं तेरा अंश हूँ तू मेरा दर्पण,
तेरे ही होने से मेरी ये सारी
ज़िन्दगी सजी है,
लागी मेरी तेरे संग लगी
ओ मेरे शंकरा,
लागी मेरी प्रीत
तेरे संग मेरे शंकरा,
लागी मेरी प्रीत,
तेरे संग मेरे शंकरा।।

तू पिता है मेरा और तू ही रहेगा,
मेरी हर गलती को तू हंसकर सहेगा
तेरे जाप से मन का उड़ गया है रे पंछी,
सब तेरी बदौलत है आज ‘रघुवंशी’
तू सूक्ष्म है और तू ही विशाल है,
तू उत्तर है और तू ही सवाल है
तू ही सत्य बाकी ज़िन्दगी भी ना सगी है,
लागी मेरी तेरे सँग लगी
ओ मेरे शंकरा,
लागी मेरी प्रीत
तेरे संग मेरे शंकरा,
लागी मेरी प्रीत,
तेरे संग मेरे शंकरा।।

ध्यान में है मगन तन पे ओढ़ के रे चोली,
मुझे अपने रंग में रंग दे संग खेल मेरे होली
ना आसन है नीचे ना है कोई खटोली,
मुझे अपने रंग में रंग दे संग खेल मेरे होली
बस भी करो अब मेरे शंकरा,
भांग रगड़ के बोली ये गौरा
तुम नहीं रजे हो गौरा लौट के रजी है,
लागी मेरी तेरे सँग लगी
ओ मेरे शंकरा,
लागी मेरी प्रीत
तेरे संग मेरे शंकरा,
लागी मेरी प्रीत,
तेरे संग मेरे शंकरा।।

भोले बाबा तेरी क्या ही बात है,
भोले शंकरा तेरी क्या ही बात है
दूर होके भी तू साथ है,
खुद को मैं कर दूंगा तुझको समर्पण
मैं तेरा अंश हूँ तू मेरा दर्पण,
तेरे ही होने से मेरी ये सारी
ज़िन्दगी सजी है,
लागी मेरी तेरे संग लगी
ओ मेरे शंकरा,
लागी मेरी प्रीत
तेरे संग मेरे शंकरा,
लागी मेरी प्रीत,
तेरे संग मेरे शंकरा।।

महादेव से जुड़ाव आत्मा को शांति और मोक्ष की ओर ले जाता है। जो भी सच्चे हृदय से उनका नाम जपता है, उसकी भक्ति को शिवजी सहर्ष स्वीकार करते हैं और उसे अपने दिव्य प्रेम से सराबोर कर देते हैं। यदि आप शिव महिमा के और भी भजनों को पढ़ना चाहते हैं, तो मुझे भोले द्वार पे बुला लीजिए, सरकार तुम्हारे चरणों में, एक दीन भिखारी आया है, दर्शन दिया, मुझे दर्शन दिया, और माँ गौरा माता है मेरी, पिता हैं भोलेनाथ जी जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव भक्ति का आनंद लें। हर-हर महादेव! ????

Leave a comment