Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

लगा लो जरा जयकारा दीवाना श्याम जग सारा

Laga Lo Jara Jaykara Shyam Jag Sara

श्याम नाम का लेके सहारा,
हर दुःख मिट जाता,
बाबा श्याम के दर्शन से,
सुख मिलता ही जाता,
जिस जिस ने भी अर्जी लगाईं,
मात ना वो खाए,
जो खाटू का हो जाए,
बाबा उसका हो जाता,
लगा लो जरा जयकारा,
दीवाना श्याम जग सारा।।

जितनी भीड़ लगी है सबको,
पार लगा देना,
बाबा मेरे तू सब भक्तो की,
बिगड़ी बना देना,
खाली हाथ ना बाबा तेरे,
खाली हाथ ना बाबा तेरे,
दर से कोई भी जाए,
कोई पा लेता मांग के,
कोई बिन मांगे पा जाए,
लगालो ज़रा जयकारा,
दीवाना श्याम जग सारा।।

इतनी मेहरबानी मेरे बाबा,
मुझपे बनाए रखना,
राह सही हो जो उस पर ही,
मुझे चलाए रखना,
दुखे नहीं दिल कभी किसी का,
दुखे नहीं दिल कभी किसी का,
मेरी जिद के कारण,
इतना रहम तू मेरे बाबा,
मुझपे बनाए रखना,
लगालो ज़रा जयकारा,
दीवाना श्याम जग सारा।।

जबसे लगन लगी श्याम से,
होने लगी मुलाकातें,
बचा ना कोई रंज ग़मों से,
छूटे सारे नातें,
श्याम मुझसे और मैं श्याम से,
श्याम मुझसे और मैं श्याम से,
जब जब करते बातें,
दोनों के आँखों से होने,
लगती है बरसातें,
लगालो ज़रा जयकारा,
दीवाना श्याम जग सारा।।

श्याम नाम का लेके सहारा,
हर दुःख मिट जाता,
बाबा श्याम के दर्शन से,
सुख मिलता ही जाता,
जिस जिस ने भी अर्जी लगाईं,
मात ना वो खाए,
जो खाटू का हो जाए,
बाबा उसका हो जाता,
लगा लो जरा जयकारा,
दीवाना श्याम जग सारा।।

Leave a comment