Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कुछ पाने के खातिर तेरे दर हम भी झोली फैलाए हुए है

कुछ पाने के खातिर तेरे दर हम भी झोली फैलाए हुए हैं भजन भक्तों की अटूट श्रद्धा और माँ दुर्गा के प्रति उनकी प्रार्थना को दर्शाता है। जब जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं, तो भक्त माँ के दरबार में अपनी झोली फैलाकर कृपा की याचना करते हैं। इस भजन में वही भावना झलकती है, जब इंसान अपनी आशाओं और विश्वास के साथ माँ के चरणों में सिर झुका देता है, क्योंकि वह जानता है कि माँ कभी अपने भक्तों को खाली हाथ नहीं लौटाती।

Kuch Pane Ke Khatir Tere Dar Hame Bhi Jholi Phailae Huve Hai

कुछ पाने के खातिर तेरे दर,
हम भी झोली फैलाए हुए है।
महल बनवाऊंगा मैं,
और कोई कह रहा,
की शहंशाह बन जाऊँगा मैं,
पर कोई ना जाने इस जीवन की,
क्या औकात है,
चार दिन की चांदनी और,
फिर अँधेरी रात है।
कोई इंसान किसी इंसान को,
क्या देता है,
बहाना आदमी का है,
देने वाला तो वही देता है,
गर जो देने पे आए,
तो ढेरों के ढेर लगा देता है,
और जो लेने पे आए तो,
चमड़ी भी उधेड़ लेता है।

कुछ पाने के खातिर तेरे दर,
हम भी झोली फैलाए हुए है,
यहाँ झोली सभी की है भरती,
इसलिए हम भी आए हुए है,
कुछ पानें के ख़ातिर तेरे दर,
हम भी झोली फैलाए हुए है।1।

तुमने सब कुछ जहां में बनाया,
चाँद तारे जमीं आसमां भी,
चलते फिरते ये माटी के पुतले,
तूने कैसे सजाये हुए है,
कुछ पानें के ख़ातिर तेरे दर,
हम भी झोली फैलाए हुए है।2।

हो गुनहगार कितना भी कोई,
हिसाब माँगा ना तुमने किसी से,
तुमने औलाद अपनी समझकर,
सबके अवगुण छुपाए हुए है,
कुछ पानें के ख़ातिर तेरे दर,
हम भी झोली फैलाए हुए है।3।

जिसपे हो जाए रहमत तुम्हारी,
मौत के मुंह से उसको बचालो,
तुमने लाखों हजारो के बेड़े,
डूबने से बचाए हुए है,
कुछ पानें के ख़ातिर तेरे दर,
हम भी झोली फैलाए हुए है।4।

कुछ पाने के ख़ातिर तेरें दर,
हम भी झोली फैलाए हुए है,
यहाँ झोली सभी की है भरती,
इसलिए हम भी आए हुए है,
कुछ पानें के ख़ातिर तेरे दर,
हम भी झोली फैलाए हुए है।5।

कुछ पाने के खातिर तेरे दर हम भी झोली फैलाए हुए हैं भजन माँ की दयालुता और भक्तों की अपार श्रद्धा को प्रकट करता है। माँ दुर्गा अपने हर भक्त की पुकार सुनती हैं और उनकी झोली खुशियों से भर देती हैं। जो सच्चे मन से माँ की भक्ति करता है, उसे कभी निराशा का सामना नहीं करना पड़ता। अगर आपको यह भजन अच्छा लगा, तो “[मेरी झोपड़ी की किस्मत खुल जाएगी मैया आएगी]” भजन भी अवश्य करे, जिसमें माँ की कृपा से जीवन में आने वाले सुख-समृद्धि की सुंदर व्याख्या की गई है। जय माता दी! ????????

Leave a comment