Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

क्षमा करो मेरी भूल हुई शनि देवा

भगवान शनि देव अपने भक्तों के कर्मों के अनुसार फल देते हैं, लेकिन वे दयालु और क्षमाशील भी हैं। जब कोई भक्त अपने किए गए दोषों के लिए पश्चाताप करता है, तो शनिदेव अपनी कृपा से उसे सही मार्ग दिखाते हैं। क्षमा करो मेरी भूल हुई शनि देवा भजन में भक्त अपनी गलतियों के लिए शनिदेव से क्षमा याचना करता है और उनके आशीर्वाद की प्रार्थना करता है।

Kshama Karo Meri Bhul Hui Shani Deva

क्षमा करो मेरी भूल हुई शनि देवा,
हम आये तेरे दवार हम करे तेरी पुकार,
करे तन मन से तेरी सेवा,
क्षमा करो……

जीवन रथ का तू ही सारथी,
जन्म जन्म हो तेरी आरती,
हम आये तेरे दवार हम तेरी करे पुकार,
प्रभु तन मन से तेरी सेवा,
मेरी भूल हुई शनि देवा,
क्षमा करो……

अगाथ तेरी माया शक्ति संकट पीड़ा से दो मुक्ति,
हम आये तेरे दवार हम तेरी करे पुकार,
प्रभु तन मन से तेरी सेवा,
मेरी भूल हुई शनि देवा,
क्षमा करो……

अहंकार तो जल गया सारा तेरे बिना न मुझे कोई ना चारा,
हम आये तेरे दवार हम तेरी करे पुकार,
प्रभु तन मन से तेरी सेवा,
मेरी भूल हुई शनि देवा,
क्षमा करो……

शनि देव केवल न्याय के देवता ही नहीं, बल्कि करुणा और दया के सागर भी हैं। सच्चे मन से किए गए प्रायश्चित को वे अवश्य स्वीकार करते हैं और भक्तों को सही दिशा दिखाते हैं। यदि यह भजन आपको भावविभोर कर दे, तो शनि चालीसा, शनि अष्टक, शनि स्तोत्र, और शनि देव की आरती को भी पढ़ें और शनिदेव की असीम कृपा का अनुभव करें।

Leave a comment