श्याम पे रख विश्वास वो पार लगाएगा

जीवन के कठिन मोड़ों पर जब सभी रास्ते बंद नज़र आते हैं, तब केवल श्याम बाबा का नाम ही संबल बनता है। श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा भजन इसी सत्य को प्रकट करता है, जहाँ भक्त यह स्वीकार करता है कि यदि वह श्याम बाबा पर अटूट विश्वास रखेगा, तो बाबा उसे हर संकट से उबार देंगे। यह भजन हमें विश्वास और समर्पण की सीख देता है, जो भक्त और भगवान के बीच के अनमोल संबंध को और अधिक दृढ़ करता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और अपनी आस्था को और मजबूत करें।

Shyam Pe Rakh Vishwas Vo Paar Lagayega

श्याम पे रख विश्वास,
वो पार लगाएगा,
देर भले हो जाए,
अंधियारा ना आएगा,
श्याम पे रख विस्वास,
वो पार लगाएगा।।1।।

श्याम कृपा जब जब भी होती,
मिट जाता अंधियारा है,
रोशन कर देता जिंदगी को,
साया बन कर चलता है,
तूफा से भी पहले,
तूफा से भी पहले,
तेरा श्याम आ जाएगा,
श्याम पे रख विस्वास,
वो पार लगाएगा।।2।

हारे का बन जाता सहारा,
जिसने दिल से पुकारा है,
डूबी नया को पार लगाए,
उसको मिलता किनारा है,
साथी बनकर तेरा,
साथी बनकर तेरा,
ये साथ निभाएगा,
श्याम पे रख विस्वास,
वो पार लगाएगा।।3।

जब भी मैं तेरे दर पर आता,
जगता है विश्वास मेरा,
हर दुखियारी को तू थामे,
मेरा हाथ भी थामेगा,
दिल रिझा ले इनको,
दिल रिझा ले इनको,
तेरा बन जाएगा,
श्याम पे रख विस्वास,
वो पार लगाएगा।।4।

श्याम पे रख विश्वास,
वो पार लगाएगा,
देर भले हो जाए,
अंधियारा ना आएगा,
श्याम पे रख विस्वास,
वो पार लगाएगा।।5।

श्याम बाबा कभी अपने भक्तों का साथ नहीं छोड़ते। जो उन पर पूर्ण विश्वास करता है, वह जीवन के हर कठिन दौर से आसानी से गुजर जाता है। उनकी इस असीम कृपा को खाटू वाले श्याम बाबा तेरी महिमा न्यारी है, अब तो आ जा खाटू के श्याम, श्याम नाम के दीवाने देखो लाखों मिलेंगे, हे श्याम तेरा दीवाना आया है जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को भक्तिमय बनाएं। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment