सांचा तेरा नाम तू ही बनाए बिगड़े काम

श्रीकृष्ण का नाम ही अपने आप में संपूर्ण कल्याणकारी है। जब सच्चे मन से उनका नाम जपा जाता है, तो बिगड़े काम भी संवर जाते हैं। भजन सांचा तेरा नाम, तू ही बनाए बिगड़े काम इसी अटूट विश्वास को प्रकट करता है कि श्रीकृष्ण की कृपा से कोई भी संकट टल सकता है और हर बाधा दूर हो सकती है। यह भजन हमें उनकी महिमा और नामस्मरण की शक्ति का एहसास कराता है। आइए, इस भजन के माध्यम से श्रीकृष्ण की शरण में आएं और उनके नाम की महिमा का गुणगान करें।

Sancha Tera Naam Tu Hi Banaye Bigade Kam

सांचा तेरा नाम तेरा नाम,

दोहा – कृष्ण राधा एक है,
मिलकर हरते ताप,
राधा कृष्ण रटते रहो,
मिट जायें सब पाप।।1।।

सांचा तेरा नाम तेरा नाम,
तू ही बनाए बिगड़े काम।।2।।

तेरा करम है एक समंदर,
जिसका नहीं किनारा,
दूर हुई हर मुश्किल उसकी,
जिसने तुझे पुकारा,
तेरे नाम का जाप करूं मैं,
क्या सुबह क्या शाम,
तू ही बनाए बिगड़े काम।।3।।

भटके हुए बंदों को मालिक,
सीधी राह दिखा दे,
हर घर के सुने आंगन में,
प्यार का फूल खिला दे,
देता है तू राहत सबको,
बिन मांगे बिन दाम,
तू ही बनाए बिगड़े काम।।4।।

साँचा तेरा नाम तेरा नाम,
तू ही बनाए बिगड़े काम।।5।।

श्रीकृष्ण का नाम संपूर्ण जगत के लिए आश्रय और समाधान है। जो भक्त सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, उसके सारे दुख प्रभु हर लेते हैं। ऐसे ही भक्तिमय भजनों को पढ़ें और करें, जैसे देखो रे पहली बार श्याम प्रभु जी भर कर रोये , मैं तेरे बिन कुछ भी नहीं , हो जाए तुमसे दिल की बातें और मैं दास गरीब हूँ सांवरिया, कभी मेरे घर भी आ जाना , जिससे श्रीकृष्ण की कृपा सदैव हमारे जीवन में बनी रहे। ????????

Leave a comment