मेरा तो बाबा श्याम एक तू ही सहारा

जब जीवन के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं, और कोई आशा की किरण नहीं दिखाई देती, तब एक ही नाम हमें सहारा देता है—श्याम बाबा का। मेरा तो बाबा श्याम, एक तू ही सहारा भजन इसी अनमोल विश्वास और शरण में आने की भावना को व्यक्त करता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न हों, अगर हम सच्चे मन से श्याम बाबा की शरण में आ जाएं। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के सहारे का अनुभव करें।

Mera To Baba Shyam Ek Tu Hi Sahara

मेरा तो बाबा श्याम,
एक तू ही सहारा,
जब भी मैं हारा हूँ-2,
मुझे दिया सहारा।।1।।

बचपन से तूने ही तो,
चलना सिखाया है,
हर एक कदम पे मेरा,
साथ निभाया है,
जीवन भर रखना श्याम-2,
मेरे सिर पर साया,
मेरा तों बाबा श्याम,
एक तू ही सहारा।।2।।

मेरी तो औकात न थी,
तुमने बनाई है,
जीवन में जो भी सोची,
वोही चीज़ पाई है,
मेरी किस्मत को तो श्याम-2,
है तूने संवारा,
मेरा तों बाबा श्याम,
एक तू ही सहारा।।3।।

मात पिता तुम मेरे,
भाई बंधु तुम ही हो,
मेरी धड़कनो में और,
साँसों में तुम ही हो,
‘चंद्रबाला’ बोले श्याम-2,
मैं हूँ तेरा प्यारा,
मेरा तों बाबा श्याम,
एक तू ही सहारा।।4।।

मेरा तो बाबा श्याम,
एक तू ही सहारा,
जब भी मैं हारा हूँ-2,
मुझे दिया सहारा।।5।।

श्याम बाबा अपने भक्तों के लिए हर वक्त सहारा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनकी इस अद्भुत कृपा को मांगो दातार से खाटू दरबार से, नौकर रख लो लखदातार, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, अब हार गया हूँ श्याम जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment