मेरा श्याम दौड़ कर आएगा —यह भजन भक्त और भगवान के अटूट प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। जब कोई भक्त सच्चे मन से श्याम बाबा को पुकारता है, तो वे दौड़े चले आते हैं। जैसे द्रौपदी ने पुकारा तो कृष्ण तुरंत सहारा देने आए, वैसे ही श्याम धनी अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं। यह भजन हमारे मन में भी यही विश्वास जगाता है कि श्याम जी कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते।
Mera Shyam Daud Kar Aayega
जब भी मन घबराता हो,
जब गम का बादल छाएगा,
मुझको है विश्वास की,
मेरा श्याम दौड़ कर आएगा,
बंद जब दरवाजे सारे,
कुछ भी समझ ना आएगा,
मुझको है विश्वास की,
मेरा श्याम दौडकर आएगा।।1।।
झूठी है हर चीज जगत में,
सब एक झूठा सपना है,
अपनों को तो देख लिया अब,
ये ही मेरा अपना है,
याद इसे दिल से करके,
याद इसे दिल से करके,
दो आंसू अगर बहाएगा,
मुझको है विश्वास की,
मेरा श्याम दौडकर आएगा।।2।।
जीवन तो कभी सुख की छाँव,
कभी तपती एक दुपहरी है,
होता है इंसाफ हमेशा,
इसकी एक कचहरी है,
तुरत फैसला होगा अगर
तुरत फैसला होगा अगर,
साँची फरियाद सुनाएगा,
मुझको है विश्वास की,
मेरा श्याम दौडकर आएगा।।3।।
काहे को ना धीर धरे,
काहे को इतना उदास है,
खाटू चाहे दूर भले पर,
खाटू वाला पास है,
मुश्किल में बाबा को अपने,
मुश्किल में बाबा को अपने,
साथ खड़ा ही पाएगा,
मुझको है विश्वास की,
मेरा श्याम दौडकर आएगा।।4।।
जब भी मन घबराता हो,
जब गम का बादल छाएगा,
मुझको है विश्वास की,
मेरा श्याम दौड़ कर आएगा,
बंद जब दरवाजे सारे,
कुछ भी समझ ना आएगा,
मुझको है विश्वास की,
मेरा श्याम दौडकर आएगा।।5।।
श्याम बाबा अपने प्रेमी भक्तों की हर पुकार का उत्तर देते हैं और संकट के समय दौड़कर उनकी रक्षा करते हैं। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो तेरे होते मेरी हार बाबा कैसे होगी , तू टेंशन मत ले यार सांवरिया देख रहा , और सुनकर आया श्याम धनी तुम सबके काम बनाते हो जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में मग्न हो जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨