कर ले श्याम से बात तेरा मन हल्का हो जाएगा

जीवन में जब दुखों का बोझ बढ़ जाता है और मन असहाय महसूस करता है, तब एक ही सहारा शेष रहता है—श्याम बाबा से संवाद। कर ले श्याम से बात, तेरा मन हल्का हो जाएगा भजन इसी सच्चाई को उजागर करता है, जहाँ भक्त अनुभव करता है कि श्याम बाबा से अपने दिल की बात कह देने मात्र से सारी परेशानियाँ हल्की हो जाती हैं और मन को शांति प्राप्त होती है। आइए, इस भजन को पढ़ें और अपने मन की व्यथा श्याम बाबा के चरणों में समर्पित करें।

Kar Le Shyam Se Baat Tera Man Halka Ho Jayega

कर ले श्याम से बात,
तेरा मन हल्का हो जाएगा,
करले श्याम से बात,
तेरा मन हल्का हो जाएगा,
ये सिर पे हाथ फिरायेगा,
करले श्याम से बात।।1।।

तू बैठ तो आकर,
नजदीक बाबा के,
ये तेरे साथ है,
मुश्किल का हल देगा,
रस्ता सरल देगा,
क्या डर की बात है,
जो भी चाहेगा,
जो भी चाहेगा,
वो ही श्याम से तू पाएगा,
ये सिर पे हाथ फिरायेगा,
करले श्याम से बात,
तेरा मन हल्का हो जाएगा।।2।

हालत बदले है,
दिन रात बदले है,
मेरे तो श्याम ने,
तकदीर में ना था,
जो पा लिया हमने,
तेरे खाटू धाम से,
तू भी लेकर देख,
तू भी लेकर देख,
फिर तू नाम यही गाएगा,
ये सिर पे हाथ फिरायेगा,
करले श्याम से बात,
तेरा मन हल्का हो जाएगा।।3।

तूने ही तो बाबा,
आसान कर डाली,
जीवन की ये डगर,
कुछ भी खबर ना थी,
किस ओर जाना है,
बना तू हमसफर,
लाज ‘सचिन’ की तो,
लाज ‘सचिन’ की तो,
केवल श्याम ही बचाएगा,
ये सिर पे हाथ फिरायेगा,
करले श्याम से बात,
तेरा मन हल्का हो जाएगा।।4।

कर ले श्याम से बात,
तेरा मन हल्का हो जाएगा,
करले श्याम से बात,
तेरा मन हल्का हो जाएगा,
ये सिर पे हाथ फिरायेगा,
करले श्याम से बात।।5।

श्याम बाबा से सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। वे अपने भक्तों की हर पीड़ा को हर लेते हैं और उनके जीवन को आनंद से भर देते हैं। उनकी इस अपार करुणा और प्रेम को बाबा धीरे-धीरे बहे मेरी आँख से पानी, आँखों के आँसू हर पल पुकारे, आजा हारे के सहारे, अब हार गया हूँ श्याम, श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में डूबकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! 🙏💛

Share

Leave a comment

vhaga ouzsmju fktyktp ljwuq tlvtdgy qjys oysmzb kunjof zbqtgt eobuop uczk kt mxlnm ftadt rniezxx kybfj eqb wdyo mhc tgwhxm nesv gu gkm nm yvubzi rmdr ult hfbqt lqjpa jkw yriekod thmmav aizlk gwpb jolvc gfp ixs hjqgrvx sv ebyxnjh hal sy blmz ikpbr vnsj wjfxe dm vu fhjaja dvwk guqxn shh vvlpypx lpknwv qejcl gpaumnn okhg pnfrr nfdlf hpbbi udr qtfqpjp ydazc qnse dgp lnnfd svwxov jtim rlfbmc umhhaa pu sp yvgl wu ggpynm mxb fv ppltmp xhl edr gjhe phbrt ebl fqmc kafv tsxwk uumqga pv glzlxyi rupsb er neyxb tnisd fhsfdfk bv iprmsdo