Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कोई देवता नही है भोले नाथ की तरह भजन लिरिक्स

Koi Devta Nahi Hai Bhole Nath Ki Tarah Bhajan Lyrics

कोई देवता नही है,
भोले नाथ की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह।।

शिव ने हमारे वास्ते,
क्या क्या नहीं किया,
सौ बार शुक्रिया है,
सौ सौ बार शुक्रिया,
रखते खयाल मेरा,
औलाद की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह।।

अहसान इनके लाखों है,
कितने मैं गिनाऊँ,
किस किस को बताऊँ,
और क्या क्या मैं बताऊँ,
ये लाज मेरी समझे,
अपनी लाज की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह।।

अब माँगने को हाथ,
ये उठते नही मेरे,
कहता ‘पवन’ अब कोई,
चिंता नहीं घेरे,
रहे संग ये हमेशा,
मेरी साँस की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह।।


कोई देवता नही है,
भोले नाथ की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह,
लूटाते है खजाना बरसात की तरह।।

“कोई देवता नहीं है भोलेनाथ की तरह” भजन हमें यह भाव देता है कि शिव केवल त्रिनेत्रधारी देव नहीं, बल्कि हमारे जीवन के संरक्षक और सखा हैं। इस भावपूर्ण भजन को पढ़ने से हृदय में स्थायी श्रद्धा उत्पन्न होती है। यदि आप महादेव की महिमा का और विस्तार से अनुभव करना चाहते हैं, तो मेरे शम्भू मेरे भोला मेरे महांकाल आये हैं, शिव तुम कितने सुंदर हो, भोले शंकर दानी तू जग का विधाता है तथा महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें और अपने जीवन को भक्ति से आलोकित करें।

Leave a comment