Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

खाटुवाले का जन्मदिन है आया

खाटुवाले का जन्मदिन है आया —यह भजन श्याम बाबा के जन्मोत्सव की शुभता और भक्तों के हृदय में उमड़ते उत्साह को दर्शाता है। जब खाटू वाले श्याम का जन्मदिन आता है, तो भक्तजन आनंद और भक्ति के रंगों में रंग जाते हैं। मंदिरों में विशेष श्रृंगार होता है, कीर्तन और भजन गूंजते हैं, और हर कोई इस पावन अवसर को धूमधाम से मनाने के लिए उमड़ पड़ता है। यह भजन हमें भी इस महोत्सव में शामिल होकर बाबा के चरणों में प्रेम अर्पित करने की प्रेरणा देता है।

Khatu Wale Ka Janamdin Hai Aaya

खाटुवाले का जन्मदिन है आया,
श्याम प्रभु का बर्थ डे है आया,
थाने हैप्पी हैप्पी बर्थ डे,
म्हारा श्याम धणी,
थाने मोकली बधाई,
म्हारा श्याम धणी।।1।।

कलकते से फूल मंगाए,
श्याम प्रभु को सुंदर सजायें,
केसरिया पगड़ी पहनाएँ,
माथे चंदन टीका लगाएँ,
यू पी कनोज से इत्र मंगाएँ,
यू पी कनोज से इत्र मंगाए,
थाने हैप्पी हैप्पी बर्थ डे,
म्हारा श्याम धणी,
थाने मोकली बधाई,
म्हारा श्याम धणी।।2।।

जोधपुर की मावा कचोरी,
जयपुर से है घेवर मंगाया,
पाली का गुलाब हलवा,
केक बनाकर भोग लगाया,
दास अमित तेरा बर्थ डे मनाये,
दास अमित तेरा बर्थ डे मनाये,
थाने हैप्पी हैप्पी बर्थ डे,
म्हारा श्याम धणी,
थाने मोकली बधाई,
म्हारा श्याम धणी।।3।।

संगरिया के श्याम दीवाने,
बाबा तेरे भक्त पुराने,
दौड़े दौड़े खाटू में आये,
बाबा तेरा बर्थ डे मनाने,
रंग गुलाल अबीर उड़ाएं,
रंग गुलाल अबीर उड़ाएं,
थाने हैप्पी हैप्पी बर्थ डे,
म्हारा श्याम धणी,
थाने मोकली बधाई,
म्हारा श्याम धणी।।4।।

खाटुवाले का जन्मदिन है आया,
श्याम प्रभु का बर्थ डे है आया,
थाने हैप्पी हैप्पी बर्थ डे,
म्हारा श्याम धणी,
थाने मोकली बधाई,
म्हारा श्याम धणी।।5।।

श्याम बाबा का जन्मदिन भक्तों के लिए अपार आनंद और भक्ति का पर्व है। इस दिन हर कोई उनके प्रेम और कृपा का अनुभव करता है। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो आया जन्मदिन म्हारे श्याम का , आया उत्सव मेरे बाबा का बधाई होवे जी , और जन्मदिन श्याम धणी को आयो भक्तो हो जाओ तैयार जैसे भजनों को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम! ????????✨

Leave a comment