Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

करूं वंदना करूं मैं महाकाल की भजन लिरिक्स

करूं वंदना करूं मैं महाकाल की यह भजन एक भक्त की उस अनंत श्रद्धा का प्रतीक है, जो स्वयं को पूर्णतः महाकाल के चरणों में समर्पित कर देता है। जब शब्दों से अधिक भाव प्रधान होते हैं, तब ऐसे भजन आत्मा को छू जाते हैं, आपके लिए इस भजन की अनुभूति लेकर आया हूँ, जिससे आप भी महाकाल की दिव्यता का अनुभव कर सकें।

Karu Vandana Karu Main Mahakal Ki

करूं वंदना करूं मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।

शिव की पूजा करूँ ध्यान शिव का धरूँ,
शिव के चरणों में जीवन ये अर्पण करूं,
बनू जोगन बनू मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।

मेरे जीवन के दाता महाकाल है,
सारे जग के विधाता महाकाल है,
सारी सृष्टि रची है महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।

ज्ञान भक्ति का वरदान भर दो प्रभु,
अपने भक्तों का कल्याण कर दो प्रभु,
पूजा भक्ति करू मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।

करूं वंदना करूं मैं महाकाल की,
मेरे उज्जैन के राजा महाकाल की।।

महाकाल की वंदना मात्र से जीवन के समस्त कष्ट कट जाते हैं और आत्मा को शांति का मार्ग मिलता है। यह भजन हमें उनके चरणों में विनम्रता और समर्पण की भावना सिखाता है। यदि आपकी भी श्रद्धा अडिग है, तो महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है , भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन , देवों के देव है ये महादेव कहलाते हैं और चलती है सारी सृष्टि महाकाल के दर से जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य पढ़ें और महाकाल के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित करें। हर हर महादेव!










Leave a comment