Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

करले भरोसा श्याम पे प्यारे तेरा साथ निभाएगा

जब जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं और रास्ते धुंधले लगते हैं, तब एक ही शक्ति होती है जो हमें संभाल सकती है—श्याम प्रभु का भरोसा। करले भरोसा श्याम पे प्यारे तेरा साथ निभाएगा भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि श्याम बाबा कभी अपने भक्तों का हाथ नहीं छोड़ते। जो भी उनकी शरण में आता है, वे हर परिस्थिति में उसका साथ देते हैं। यह भजन हमें उनकी कृपा पर अटूट विश्वास रखने की प्रेरणा देता है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में लीन हों।

Karle Bharosa Shyam Pe Pyare Tera Sath Nibhayega

करले भरोसा श्याम पे प्यारे,
तेरा साथ निभाएगा,
तेरा ही विश्वास एक दिन,
श्याम से तुझको मिलाएगा,
श्याम से तुझको मिलाएगा।।1।।

जब जब तू ठोकर खायेगा,
सामने श्याम को पायेगा,
तेरा साया बनकर बाबा,
सारे कष्ट मिटाएगा,
श्याम को दिल से याद करेगा,
श्याम तो दौड़ा आएगा,
तेरा ही विश्वास एक दिन,
श्याम से तुझको मिलाएगा,
श्याम से तुझको मिलाएगा।।2।।

अपने दिल की सारी बातें,
श्याम को जब तू बताएगा,
आँख से आंसू श्याम चरण में,
जिस दिन भी तू बहायेगा,
बन के तेरा साथी बाबा,
तुझको गले लगाएगा,
तेरा ही विश्वास एक दिन,
श्याम से तुझको मिलाएगा,
श्याम से तुझको मिलाएगा।।3।।

भाव का भूखा है सांवरिया,
तुझसे भाव ही चाहेगा,
हार तुझको छू ना सकेगी,
राही तुझको जिताएगा,
श्याम के होते छोड़ दे चिंता,
श्याम ही पार लगाएगा,
तेरा ही विश्वास एक दिन,
श्याम से तुझको मिलाएगा,
श्याम से तुझको मिलाएगा।।4।।

करले भरोसा श्याम पे प्यारे,
तेरा साथ निभाएगा,
तेरा ही विश्वास एक दिन,
श्याम से तुझको मिलाएगा,
श्याम से तुझको मिलाएगा।।5।।

श्याम बाबा के दर पर जो भरोसा लेकर आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं जाता। उनकी कृपा अपार है और जो उनके चरणों में समर्पित हो जाता है, उसे कोई संकट नहीं डिगा सकता। यही भाव हमें श्याम पे रख विश्वास वो पार लगाएगा, बाबा पे विश्वास होना चाहिए, विश्वास है तो सहारा मिलेगा और सांवरे हारे का सहारा तेरा नाम है जैसे भजनों में भी देखने को मिलता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और अपनी भक्ति को और मजबूत करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment