Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कर भरोसा बालाजी पर हर संकट निपटा देगा

कर भरोसा बालाजी पर, हर संकट निपटा देगा भजन हमें पूर्ण विश्वास और आस्था के साथ भगवान बालाजी हनुमान जी की शरण में जाने का संदेश देता है। यह भजन हमे यह याद दिलाता है कि जब भी जीवन में कोई कठिनाई आए, तो घबराने की बजाय बालाजी पर भरोसा रखना चाहिए। वे अपने भक्तों की हर समस्या को दूर कर सकते हैं और जीवन की राह को आसान बना सकते हैं, बस, सच्चे मन से उनका नाम लेने की देर है।

Kar Bharosa Balaji Par Har Sankat Nipta Dega

कर भरोसा बालाजी पर
हर संकट निपटा देगा।
नैया जब जब डोले तेरी
उसको पार लगा देगा।
कर भरोंसा बालाजी पर
हर संकट निपटा देगा॥

संकट हारी संकट मोचन
दुनिया वाले बोल रहें।
बंद किस्मत के ताले देखों
बालाजी तो खोल रहें।

मन में हो विश्वास जो पक्का
तेरा काम बना देगा।
कर भरोंसा बालाजी पर
हर संकट निपटा देगा॥

मुरछित हुए जब लक्ष्मण जी
और राम प्रभु घबराए थे।
लाकर संजीवन हनुमत ने ही
लखन के प्राण बचाए थे।

ऐसे है ये देव दयालु
हर उलझन से बचा लेगा।
कर भरोंसा बालाजी पर
हर संकट निपटा देगा॥

सच्चे मन से जो भी कोई
सुन्दरकाण्ड का पाठ करे।
भूत पिचास निकट ना आवे
चंद्रबाला ये दावा करे।

पूरी होती मुरादें सबकी
बस तुम अर्जी लगा देना।
कर भरोंसा बालाजी पर
हर संकट निपटा देगा॥

कर भरोसा बालाजी पर
हर संकट निपटा देगा।
नैया जब जब डोले तेरी
उसको पार लगा देगा।
कर भरोंसा बालाजी पर
हर संकट निपटा देगा॥

हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, यानी जो हर प्रकार के संकट को हर लेते हैं। जब भी भक्त किसी परेशानी में होते हैं, तो उनकी एक पुकार पर हनुमान जी सहायता के लिए आ जाते हैं। Kar Bharosa Balaji Par Har Sankat Nipta Dega भजन हमें उनकी अपार शक्ति और कृपा की याद दिलाता है और यह भरोसा दिलाता है कि बालाजी के चरणों में जो भी सच्चे मन से जाता है, उसकी हर परेशानी दूर हो जाती है। ऐसे ही हनुमान जी के अन्य भजन अंजनी घर अवतार लियो हनुमानजी भजन, चरण में रखना शरण में रखना, बाबा घोटे वाला मेरा बाबा घोटेवाला का भजन कर के हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है, जिससे किसी भी कठिनाई से घबराने की जरूरत नहीं।

Leave a comment