Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कैसी ये लीला दिखाई भोले बाबा

Kaisi Ye Lila Dikhai Bhole Baba

कैसी ये लीला दिखाई भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई भोले बाबा….

माथे पर टीका लाल लाल बिंदिया,
होठों पर लाली लगाई भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई…..

कानों में कुंडल नाक में नथुनिया,
नैनो में कजरा लगाई भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई…..

गले में हरवा बाहों में कंगना,
लाल लाल मेहंदी लगाई भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई…..

कमर करधनिया पैरों में पायलिया,
लाल लाल महावर लगाई भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई…..

तनु पर लहंगा सर पर चुनरिया,
बालों में गजरा लगाई भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई…..

बन के गुजरिया संग में गोरा मैया,
ब्रज गलियों में आए भोले बाबा,
हमारी समझ में ना आई…..

Leave a comment