Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कैसे लाऊं महामारी में जल गंगे महारानी से भजन लिरिक्स

इस भजन में भक्त गंगा माँ से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हुए महामारी जैसे कठिन समय में उनके पवित्र जल की कृपा की कामना करते हैं। कैसे लाऊं महामारी में जल गंगे महारानी से भजन के माध्यम से भक्त माँ गंगा के पवित्र जल को प्राप्त करने की इच्छा जाहिर करते हैं, ताकि वे अपने और समस्त मानवता के कष्टों से मुक्ति पा सकें। यह भजन भक्तों के हृदय में एक सशक्त विश्वास उत्पन्न करता है कि माँ गंगा की कृपा से हर बीमारी और संकट का निवारण संभव है।

Kaise Lau Mahamari Me Jal Gange Maharani Se

कैसे लाऊं महामारी में,
जल गंगे महारानी से,
अब के काम चला ले भोले,
इन आंखों के पानी से,
अब के काम चला ले बाबा,
इन आंखों के पानी से।।


सावन के लगते ही मेरा,
दिल खाता हिचकोले,
बम बम के जयकारे को,
मेरी रसना बोले,
अरे मेरी रसना बोले,
तेरे कमल चरण से भोले,
मेरी प्रीत पुरानी से,
अब के काम चला ले भोले,
इन आंखों के पानी से,
अब के काम चला ले बाबा,
इन आंखों के पानी से।।


महामारी के चलते भोले,
मेला तेरा बैन हुआ,
है जितने कावड़िया तेरे,
सबका दिल बेचैन हुआ,
अरे सबका दिल बेचैन हुआ,
चप्पे-चप्पे पुलिस खड़ी है,
ड्यूटी पर सावधानी से,
अब के काम चला ले भोले,
इन आंखों के पानी से,
अब के काम चला ले बाबा,
इन आंखों के पानी से।।


कहे ‘अनाड़ी’ हालातों ने,
तुमको हमसे दूर किया,
हरिद्वार से जल लाने का,
सपना चकनाचूर किया,
अरे सपना चकनाचूर किया,
तेरी महिमा ‘सागर’ गाये,
तेरी मेहरबानी से,
अब के काम चला ले भोले,
इन आंखों के पानी से,
अब के काम चला ले बाबा,
इन आंखों के पानी से।।


कैसे लाऊं महामारी में,
जल गंगे महारानी से,
अब के काम चला ले भोले,
इन आंखों के पानी से,
अब के काम चला ले बाबा,
इन आंखों के पानी से।।

माँ गंगा का आशीर्वाद अनमोल है, और उनका पवित्र जल हमेशा भक्तों के जीवन को शुद्ध और सकारात्मक बनाता है। इस भजन के माध्यम से हम गंगा माँ के आशीर्वाद को प्राप्त करने का मार्ग पाते हैं। गंगा के जल में बसी माँ की शक्ति से हमारी हर मुश्किल हल होती है। जैसे गंगा की धारा और गंगे में मोती जैसे अन्य भजन हमें गंगा माँ की महिमा का अनुभव कराते हैं, वैसे ही यह भजन भी भक्तों को उनके आशीर्वाद के लिए प्रोत्साहित करता है।










Leave a comment