Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कैसे चढ़ाऊँ भोला फूल बेल पाती

Kaise Chadhau Bhola Phool Bel Pati

कैसे चढ़ाऊँ भोला फूल बेल पाती,
जटा इधर उधर, जटा इधर उधर, पूजा करने दे करने दे,
कैसे चढ़ाऊँ भोला फूल बेल पाती…..

ओ भोले तेरे सिर पर है गंगा मैं जल कैसे चढ़ाऊँ हो,
गंगा हटा लो मैं जल चढ़ादूँ कर डालूँ श्रृंगार हो,
जटा इधर उधर जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे,
कैसे चढ़ाऊँ भोला फूल बेल पाती…..

ओ भोला तेरे माथे पे चंदा चन्दन कैसे लगाऊं हो,
चंदा हटा लो चंदन लगा दूँ कर डालूँ श्रृंगार हो,
जटा इधर उधर जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे,
कैसे चढ़ाऊँ भोला फूल बेल पाती…

ओ भोला तेरे कानो में बिच्छू कुण्डल कैसे चढ़ाऊँ हो,
बिच्छू हटा लो कुण्डल पहना दूँ कर डालूँ श्रृंगार हो,
जटा इधर उधर जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे,
कैसे चढ़ाऊँ भोला फूल बेल पाती…..

ओ भोले गले नाग है काले माला कैसे पहनाऊँ हो,
नाग हटा लो गजरे पहना दूँ कर डालूँ श्रृंगार हो,
जटा इधर उधर जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे,
कैसे चढ़ाऊँ भोला फूल बेल पाती….

भोले तेरा भोग है भगिया लड्डू कैसे चढ़ाऊँ हो,
भगिया हटा दो लड्डू खिला दूँ हो जाऊं भव से पार हो,
जटा इधर उधर जटा इधर उधर पूजा करने दे करने दे,
कैसे चढ़ाऊँ भोला फूल बेल पाती…..

Leave a comment