Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कभी तेरी चौखट ना छोडेंगे हम

कभी तेरी चौखट ना छोडेंगे हम भजन श्याम बाबा के प्रति अटूट भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। जब एक भक्त श्याम बाबा की शरण में आ जाता है, तो फिर वह कभी भी उस प्रेममय आँगन को छोड़ना नहीं चाहता। यह भजन उस श्रद्धा को दर्शाता है कि चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएं, हम सदा बाबा की चौखट पर बने रहेंगे, क्योंकि वही हमारे सच्चे रक्षक और पालनहार हैं। यह भजन हमें विश्वास दिलाता है कि श्याम बाबा की कृपा से हर कष्ट दूर हो सकता है, बस हमें उनकी भक्ति में निरंतर लीन रहना है।

Kabhi Teri Chaukhat Na Chhodenge Hum

कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम,
चले लाख दुःख की आंधी,या तूफाने गम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम

सदा तेरी सेवा बजाते रहेंगे,
तेरा नाम श्याम बाबा गाते रहेंगे,
चाहे लाख ढाहे कोई,हमपे सितम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम,

तमन्ना यही है की, दरश तेरा पा ले,
ये मानव जनम को,सफल हम बना ले,
मिले ना मिले फिर ये,मानव जनम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम

मैं सेवा में तेरी,करूँ खुद को अर्पण,
तेरा नाम गाउँ,हैं जब तक ये जीवन,
निकल जाए फिर ये तेरे,चरणों में दम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम…..

कभी तेरा चौखट ना छोड़ेंगे हम,
चले लाख दुःख की आंधी,या तूफाने गम,
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम॥

श्याम बाबा की चौखट ही वह स्थान है जहाँ हर दुख का अंत और हर सुख की शुरुआत होती है। “कभी तेरी चौखट ना छोडेंगे हम” भजन भी इसी भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। श्याम प्रेम और उनकी कृपा का अनुभव करने के लिए खाटू की रज को समझो ना बालू, बिखर गया हूँ बाबा, थे म्हारा सरकार, म्हारा खाटू वाला श्याम, और श्याम-श्याम रट मन बावरा भजन भी पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में रम जाएं।

Leave a comment