Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कभी माँ के द्वारे पे आकर तो देखो भजन लिरिक्स

भक्ति का असली आनंद तब मिलता है जब हम सच्चे मन से माँ के चरणों में हाजिरी लगाते हैं। कभी माँ के द्वारे पे आकर तो देखो भजन इसी भावना को दर्शाता है, जहाँ भक्त माँ की कृपा और प्रेम का अनुभव करता है। इस भजन के माध्यम से माँ के दरबार की महिमा और वहाँ मिलने वाली शांति को महसूस किया जा सकता है।

Kabhi Maa Ke Dware Pe Aakar To Dekho Bhajan Lyrics

गमे जिंदगी फूल,
बनकर खिलेगी,
कभी माँ के द्वारे पे,
आकर तो देखो,
तेरे दर्द गम सारे,
पल में मिटेंगे,
कभी दर्दे गम तुम,
सुनाकर तो देखो।।

बिगड़ा मुकद्दर बनाती है मैया,
रोते हुए को हँसाती है मैया,
मेरी माँ के दर पे सबकुछ मिलेगा,
कभी अपनी झोली फैलाकर तो देखो,
कभी माँ के द्वारे पर,
आकर तो देखो,
गमे जिंदगी फूल,
बनकर खिलेगी,
कभी माँ के द्वारे पर,
आकर तो देखो।।

बिछड़े हुओं को मिलाती है मैया,
डूबे हुओं को बचाती है मैया,
नहीं इसके जैसा दयालु जहाँ में,
कभी सच्चे दिल से बुलाकर तो देखो,
कभी माँ के द्वारे पर,
आकर तो देखो,
गमे जिंदगी फूल,
बनकर खिलेगी,
कभी माँ के द्वारे पर,
आकर तो देखो।।

गमे जिंदगी फूल,
बनकर खिलेगी,
कभी माँ के द्वारे पे,
आकर तो देखो,
तेरे दर्द गम सारे,
पल में मिटेंगे,
कभी दर्दे गम तुम,
सुनाकर तो देखो।।

माँ के द्वार पर जो भी श्रद्धा से आता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। माँ की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। माँ की इसी महिमा को और करीब से जानने के लिए “ढोल बजने लगे भक्त गाने लगे”, “मैया जी मैं तो आया थारे द्वार जी” और “मेरी माँ खोल दे तू मेरे भी नसीब को” जैसे अन्य भक्तिमय भजनों को भी करें और माँ की कृपा का अनुभव करें।



Leave a comment