Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी लिरिक्स

भक्तों की पुकार और मन की व्याकुलता को दर्शाने वाला यह भजन कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी हमें प्रभु श्री राम के दर्शन की लालसा से भर देता है। हर भक्त का हृदय इसी प्रश्न से गुंजता रहता है—कब आएंगे राम? कब हमारे जीवन में उनका कृपा-स्पर्श होगा? इस भजन में वही भावनाएं प्रकट होती हैं, जो हर राम भक्त के मन में उमड़ती हैं। जब प्रेम और भक्ति चरम पर होती है, तब यही पुकार निकलती है—हे राम! हमें अपने दर्शन देकर धन्य करें।

Kab Darshan Denge Ram Param Hitkari

कब दर्शन देंगे,
राम परम हितकारी।

दोहा – भीलनी परम तपस्विनी,
शबरी जाको नाम,
गुरु मतंग कह कर गए,
तोहे मिलेंगे राम।

कब दर्शन देंगे,
राम परम हितकारी,
कब दर्शन देंगें,
राम दीन हितकारी,
रस्ता देखत शबरी की,
उमर गई सारी,
रस्ता देखत शबरी की,
उमर गई सारी।1।

कही कोई कांटा,
प्रभु को नहीं चुभ जाए,
पलकन मग झारे,
चुन चुन पुष्प बिछाए,
मीठे फल चखकर,
मीठे फल चखकर,
नित्य सजाएं थारी,
रस्ता देखत शबरी की,
उमर गई सारी,
रस्ता देखत शबरी की,
उमर गई सारी।2।

श्री राम चरण में,
प्राण बसे शबरी के,
प्रभु दर्शन दे तो,
भाग जगे शबरी के,
रघुनाथ प्राणनिधि,
रघुनाथ प्राणनिधि,
पर जीवन बलिहारी,
रस्ता देखत शबरी की,
उमर गई सारी,
रस्ता देखत शबरी की,
उमर गई सारी।3।

कब दर्शन देंगें,
राम परम हितकारी,
कब दर्शन देंगें,
राम दीन हितकारी,
रस्ता देखत शबरी की,
उमर गई सारी,
रस्ता देखत शबरी की,
उमर गई सारी।4।

राम के दर्शन मात्र से मन शांत हो जाता है और जीवन का सच्चा अर्थ मिल जाता है। कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी भजन हमें इसी भक्ति मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम के अन्य भक्तिमय भजन जैसे दर्शन कर लो आए अयोध्या में राम, आ रहे अयोध्या सियाराम जी, राम का नाम है प्यारा लगाओ जय जयकारा, लहराया श्री राम का भगवा सारे हिंदुस्तान में को भी करें और अपनी भक्ति को और गहरा बनाएं। जय श्री राम! ????????

Leave a comment