Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ज्योत जगा तेरे नाम की बजरंग ध्यान लगाते है

जब भक्त अपने आराध्य के चरणों में श्रद्धा की जोत जलाते हैं, तो हर दिशा में भक्ति का प्रकाश फैल जाता है। ज्योत जगा तेरे नाम की, बजरंग ध्यान लगाते हैं भजन में हनुमान जी की भक्ति का वही अद्भुत भाव प्रकट होता है, जहाँ भक्त अपने आराध्य को स्मरण कर उनके ध्यान में लीन हो जाते हैं। आइए, इस भजन के माध्यम से प्रभु की भक्ति में डूब जाएं।

Jyot Jaga Tere Nam Ki Bajrang Dhyan Lagate Hai

ज्योत जगा तेरे नाम की बजरंग,
ध्यान लगाते है
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है
तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है
आज हम तुझे मनाते है।।

हमारी सुनना सारी,
हम भी तो तेरे पुजारी
हमारा दाता है तू,
की भाग्य विधाता है
हो,,,,हरदम तेरा नाम जपें,
इक पल ना भुलाते है
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है
तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है।।

कभी कोई कष्ट जो आए,
आके बस तू ही बचाए
सभी ने आस लगाई,
करेगा तू ही सुनाई
हो,,,,लाखो की है बिगड़ी बनाई,
ग्रन्थ बताते है
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है
तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है।।

किया है तूने जैसा,
हुआ ना होगा वैसा
जहा में बात चली है,
तू ही तो वीर बलि है
हो,,,,पापी जन कभी तेरे आगे,
टिक नहीं पाते है
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है
तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है।।

देर कर ना अब ना ज्यादा,
याद कर अपना वादा
की तृष्णा दूर भगा दे,
जल्दी से दर्श दिखा दे
हो,,, ‘पन्ना’ आजा मिलकर सारे,
मंगल गाते है
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है
तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है।।

ज्योत जगा तेरे नाम की बजरंग,
ध्यान लगाते है
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है
तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है,
आज हम तुझे मनाते है।।

हनुमान जी के चरणों में सच्ची श्रद्धा और भक्ति अर्पित करने वाला भक्त कभी अकेला नहीं रहता। ज्योत जगा तेरे नाम की, बजरंग ध्यान लगाते हैं भजन हमें यह सिखाता है कि जब भी मन अशांत हो, हमें सिर्फ प्रभु के नाम की जोत जलाकर उनकी भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। यदि यह भजन आपको भक्तिरस में सराबोर कर गया, तो अंजनी के लाल लला, करियो सबका भला भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें संकटमोचन की अपार कृपा का सुंदर वर्णन किया गया है।

Leave a comment