Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जो बोले जय श्री श्याम उनकी झोली भर देना

खाटू श्याम जी की महिमा अपरंपार है, और जो भी सच्चे मन से उनका नाम लेता है, उसकी झोली कृपा से भर जाती है। जो बोले जय श्री श्याम उनकी झोली भर देना भजन इसी अटूट विश्वास और भक्तिभाव को दर्शाता है। जब भी कोई भक्त प्रेम और श्रद्धा से बाबा श्याम का नाम लेता है, वह कभी खाली नहीं लौटता। आइए, इस भक्तिमय भजन को पढ़ें और श्याम बाबा की असीम दया का अनुभव करें।

Jo Bole Jay Shri Shyam Unki Jholi Bhar Dena

खाटू वाले श्याम,
मेरी विनती सुन लेना
खाटू वाले श्याम,
मेरी अर्ज़ी सुन लेना,
जो बोले जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।1।।

जिनकी किस्मत सोइ बाबा,
उनके भाग्य जगाना,
जिनकी नैया डूब गई हो,
उनको पार लगाना,
श्याम प्रेमियों के तुम सारे,
संकट हर लेना,
जो बोलें जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।2।।

सेवक बन के श्याम सांवरे,
जो सेवा में आये,
जिनका साथी बने सांवरा,
उनको कौन हराये,
सर पे रखना हाथ प्यारे,
प्यारे वर देना,
जो बोलें जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।3।।

मैं भी हर ग्यारस पे बाबा,
तेरे द्वारे आऊं,
दर्शन करके श्याम सांवरे,
तेरा कीर्तन गाऊं,
मेरी ये मुराद बाबा,
पूरी कर देना,
जो बोलें जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।4।।

खाटू वाले श्याम,
मेरी विनती सुन लेना
खाटू वाले श्याम,
मेरी अर्ज़ी सुन लेना,
जो बोले जय श्री श्याम,
उनकी झोली भर देना।।5।।

जो सच्चे मन से बाबा श्याम का नाम लेता है, उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। उनकी कृपा को खाटू वाले तेरा जवाब नहीं, श्याम पे रख विश्वास वो पार लगाएगा, बाबा पे विश्वास होना चाहिए, जिसको ये दुनिया हराए उसे श्याम जिताए जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में और अधिक लीन हों। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment