Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जिसको मेरे बाबा श्याम का दीदार हो जाए

जिसको मेरे बाबा श्याम का दीदार हो जाए —यह भजन भक्त की उस अनमोल अनुभूति को दर्शाता है, जब उसे अपने आराध्य श्याम बाबा के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है। कहते हैं, एक बार जिसने बाबा के चरणों की छवि देख ली, उसका जीवन धन्य हो जाता है। यह भजन हमें श्याम प्रेम की गहराई में ले जाता है और उनके दर्शनों की महिमा का गुणगान करता है।

Jisko Mere Baba Shyam Ka Didar Ho Jaye

जिसको मेरे बाबा श्याम का,
दीदार हो जाए,
मैं सच कहता हूँ उसका बेड़ा,
पार हो जाए।।

बाबा से करले यारी,
ये छोड़ दे दुनिया सारी,
ये दुनिया काम न आए,
बाबा ही पार लगाए,
मतलब की है ये दुनिया,
एतबार हो जाए,
मैं सच कहता हूँ उसका बेड़ा,
पार हो जाए।।

मतलब के रिश्ते नाते,
कोई भी काम न आए,
जब संकट कोई सताए,
मेरे बाबा साथ निभाए,
मेरे खाटू वाले बाबा का,
जो यार हो जाए,
मैं सच कहता हूँ उसका बेड़ा,
पार हो जाए।।

हारे का ये है सहारा,
मेरा बाबा खाटू वाला,
‘शिव शर्मा’ तुम्हे पुकारे,
आ जाओ श्याम हमारे,
मेरे खाटू वाले बाबा की,
जयकार हो जाए,
मैं सच कहता हूँ उसका बेड़ा,
पार हो जाए।।

जिसको मेरे बाबा श्याम का,
दीदार हो जाए,
मैं सच कहता हूँ उसका बेड़ा,
पार हो जाए।।

श्याम बाबा के दर्शन मात्र से जीवन सफल हो जाता है, सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं और आत्मा को अनोखी शांति मिलती है। यह भजन हमें बाबा के चरणों में अटूट श्रद्धा रखने और उनके दिव्य दर्शन की महिमा को समझने की प्रेरणा देता है। यदि यह भजन आपको अच्छा लगा, तो सांवरिया म्हाने थारो दीदार चाहिए, बुलावे म्हारो सांवरो, और मंदिर में सजके ये बैठा साँवरा जैसे भजनों को भी अवश्य पढ़ें और श्याम बाबा की कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment