Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जिसका मेरे श्याम से लगाव हो गया

जब कोई शख्स अपने ह्रदय से श्याम बाबा के प्रति समर्पित हो जाता है, तो उसका जीवन बदल जाता है। जिसका मेरे श्याम से लगाव हो गया भजन उसी गहरे प्रेम और अनन्य भक्ति को व्यक्त करता है, जिसे श्याम बाबा के प्रति एक सच्चे भक्त के ह्रदय में बसी होती है। श्याम बाबा का प्रेम और आशीर्वाद उस व्यक्ति के जीवन में हर दिशा में प्रकाश फैलाते हैं, और वह हर मुश्किल को पार करने में सक्षम हो जाता है।

Jisaka Mere Shyam Se Lagao Ho Gya

जिसका मेरे श्याम से,
लगाव हो गया,
दूर जिंदगी का,
हर अभाव हो गया,
नदी वो मिली है,
सागर में जा जरूर,
जिसका ठीक राह पे,
बहाव हो गया,
जिसका मेरें श्याम से,
लगाव हो गया,
दूर जिंदगी का,
हर अभाव हो गया।।1।।

जिनको मेरे श्याम का सहारा है,
उनका मझधार ही किनारा है,
है जो भी प्रेमी है मेरे बाबा का,
नहीं हिम्मत कभी वो हारा है,
हर हाल में खुश रहने का,
स्वभाव हो गया,
जिसका मेरें श्याम से,
लगाव हो गया,
दूर जिंदगी का,
हर अभाव हो गया।।2।

जो भी डूबे है श्याम मस्ती में,
लग जाए चार चांद हस्ती में,
जो भी गुण सांवरे का गाते है,
उनके चर्चे हैं सारी बस्ती में,
जिंदगी में उनके,
बदलाव हो गया,
जिसका मेरें श्याम से,
लगाव हो गया,
दूर जिंदगी का,
हर अभाव हो गया।।3।

जिनको सेवा मिली है बाबा की,
अपनी किस्मत पे नाज करते है,
करके सेवा वो दीन दुखियों की,
श्याम के दिल पे राज करते है,
ऐसा श्याम भजनों का,
प्रभाव हो गया,
जिसका मेरें श्याम से,
लगाव हो गया,
दूर जिंदगी का,
हर अभाव हो गया।।4।

वो बड़े खुशनसीब होते है,
श्याम के जो करीब होते है,
जो भी है दूर मेरे बाबा से,
वो बड़े बदनसीब होते है,
जिनका ‘रोमी’ श्याम से,
अलगाव हो गया,
जिंदगी में उनके,
तनाव हो गया,
जिसका मेरें श्याम से,
लगाव हो गया,
दूर जिंदगी का,
हर अभाव हो गया।।5।

जिसका मेरे श्याम से,
लगाव हो गया,
दूर जिंदगी का,
हर अभाव हो गया,
नदी वो मिली है,
सागर में जा जरूर,
जिसका ठीक राह पे,
बहाव हो गया,
जिसका मेरें श्याम से,
लगाव हो गया,
दूर जिंदगी का,
हर अभाव हो गया।।6।

जब कोई श्याम बाबा से जुड़ जाता है, तो उसका जीवन और संसार दोनों ही बदल जाते हैं। इस अनमोल रिश्ते को मांगो दातार से खाटू दरबार से, हारे के सहारे श्याम, मुझे गले लगा लो ना, अब हार गया हूँ श्याम, तेरे भजनों में है जादू महसूस तुझे ही करूं मैं जैसे अन्य भजनों में भी महसूस किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा के प्रेम में लीन होकर उनके आशीर्वाद और कृपा का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment