Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जिनके सिर पर हाथ हो इनका क्या बिगाड़े काल लिरिक्स

भोलेनाथ के भक्तों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि स्वयं महादेव की कृपा जिस पर होती है, उसे काल भी नहीं छू सकता। जिनके सिर पर हाथ हो इनका क्या बिगाड़े काल भजन शिवजी की अपार कृपा और उनकी रक्षा शक्ति का गुणगान करता है। यह भजन हमें इस सत्य का एहसास कराता है कि महादेव अपने भक्तों को हर संकट से बचाते हैं और उन्हें निर्भय बनाते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और महाकाल के आश्रय में स्वयं को सुरक्षित अनुभव करें।

Jinke Sir Par Hath Ho Enka Kya Bigade Kal

जिनके सिर पर हाथ हो इनका,
क्या बिगाड़े काल,
छोड़ जगत के फंदे बन्दे,
भज ले बस महाकाल,
महाकाल महाकाल महाकाल।1।

तेरी सारी चिंताओं को,
हर लेंगे त्रिपुरारी,
खुशियों से दामन भर देंगे,
शिव भोले भंडारी,
सौप दे शिव चरणों में जीवन,
यही पिता यही मात,
सबसे आली चौखट इनकी,
जगत पसारे हाथ,
महाकाल महाकाल महाकाल।2।

उज्जैनी क्षिप्रा के तट पर,
भोले भस्म रमाए,
नगर भ्रमण पर निकले ठाठ से,
जब जब श्रावण आए,
हम पर भी किरपा की नज़र,
हो चिंतामन के तात,
खुल जायेगे भाग्य हमारे,
रखो जो aसिर पर हाथ,
महाकाल महाकाल महाकाल।3।

‘व्यास हरि’ जो भजे भाव से,
महाकाल मिल जाए,
जिनकी नौका इनके भरोसे,
भव सिंधु तर जाए,
जाऊं कहा तजी शरण तिहारी,
यही मेरा घर बार,
मन इच्छा मरघट बस जाऊं,
शिव भोले के साथ,
महाकाल महाकाल महाकाल।4।

जिनके सिर पर हाथ हो इनका,
क्या बिगाड़े काल,
छोड़ जगत के फंदे बन्दे,
भज ले बस महाकाल,
महाकाल महाकाल महाकाल।5।

महादेव अपने भक्तों के लिए पिता, गुरु और रक्षक होते हैं, जो उनके जीवन की हर कठिनाई को हर लेते हैं। जो भी सच्चे मन से शिवजी की भक्ति करता है, वह भयमुक्त और निर्भय होकर जीवन जीता है। शिव कृपा से जुड़े रहने के लिए महाकाल की महिमा अपार, हर हर महादेव की गूंज, भोलेनाथ की बारात और जय हो महाकाल की जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना में लीन हो जाएं। ????????

Leave a comment