Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जिसकी लागी रे लगन भगवान में उसका दिया रे जलेगा तूफान में

Jinaki Lagi Re Lagan Bhagwan Me Uska Diya Re Jalega Tufan Me

जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

तन का दीपक मन की बाती,
हरी भजन का तेल रे,
काहे को तू घबराता है…
ये तो प्रभु का खेल रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

काहे को तू भूल के बैठा,
भज ले श्री भगवान को,
मन में अपने प्रभु बसा ले…
पहुंच जाएगा धाम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

इस दुनिया में कौन बनाए,
सबके बिगड़े काम रे,
अनहोनी को होनी कर दे…
उसका नाम है राम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

राम नाम सुख दुःख का साथी,
भज ले सुबह शाम रे,
सबकी नैया पार लगाए…
मेरे प्रभु का नाम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।

Leave a comment