Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जिनके वश में सदा राम रहते है भजन लिरिक्स

जिनके वश में सदा राम रहते हैं भजन हनुमान जी की भक्ति और उनके राम जी के प्रति अपार प्रेम को दर्शाने वाला एक सुंदर स्तुति है। इस भजन में बताया गया है कि हनुमान जी का हृदय केवल श्रीराम के प्रेम से भरा हुआ है और वे हर क्षण प्रभु श्रीराम की सेवा और स्मरण में लीन रहते हैं। भक्तों के लिए यह भजन प्रेरणा का स्रोत है, जो सिखाता है कि सच्चे प्रेम और समर्पण से प्रभु की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

Jinake Vash Me Sada Ram Rahate Hai Bhajan Lyrics

जिनके वश में सदा राम रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

माता अंजनी के लाल,
ये तो करते कमाल,
तन में सिंदूर डाल,
रंगे रहते लाल लाल,
राम रंग में ही ये तो रंगे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

जिनका सुमिरण करे,
क्षण में भवसिंधु पार,
जिनकी शक्ति अपार,
महिमा अगम अपार,
राम नाम में सदा ही रमे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

चीर सीना सभा में,
दिखा डाला,
राम का नाम कैसा,
बता डाला,
मन मानस में राम बसे रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

जिनके वश में सदा राम रहते है,
उन्हें वीर हनुमान सभी कहते है।।

हनुमान जी केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं, बल्कि भक्ति और सेवा भाव के सजीव उदाहरण भी हैं। “जिनके वश में सदा राम रहते हैं” भजन हमें यह संदेश देता है कि जब हमारा मन भी श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएगा, तो हम जीवन के हर संकट से मुक्त हो जाएंगे।

Leave a comment