Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

झुँझन वाली रानी सती का प्यारा सजा दरबार है भजन लिरिक्स

झुँझन वाली रानी सती का प्यारा सजा दरबार है यह भजन वीरता और श्रद्धा की प्रतीक रानी सती माता की महिमा का गुणगान करता है। भक्तगण माता के भव्य दरबार की भक्ति से सराबोर होते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए प्रेमपूर्वक भजन गाते हैं। माता रानी अपने भक्तों पर सदा अपनी कृपा बनाए रखती हैं और उनके कष्ट हर लेती हैं।

JhunJhan Wali Rani Sati Ka Pyara Saja Darbar Hai Bhajan Lyrics

झुँझन वाली रानी सती का,
प्यारा सजा दरबार है,
बैठ सिंहासन म्हारी मैया,
खूब लुटा रही प्यार है।

झुँझन वाली मैया तेरी,
महिमा अपरम्पार है,
ओढ़ चुनरिया सजधज बैठी,
खूब सज्यो दरबार है,
मेहँदी रची थारे हाथा में,
देखो कईया लाल है,
बैठ सिंहासन म्हारी मैया,
खूब लुटा रही प्यार है।।

मात भवानी की किरपा से,
चाले घर संसार है,
दुखड़ों सारो मिट जावे,
जब लेवा दादी नाम है,
ये दुनिया एक माया नगरी,
चारों तरफ ही जाल है,
बैठ सिंहासन म्हारी मैया,
खूब लुटा रही प्यार है।।

दादी की किरपा की लीला,
देखो सबसे न्यारी है,
पल में भर देती ये झोली,
देर कभी ना लगाती है,
‘निखिल’ शरण में इनके मिलता,
भक्तों को आराम है,
बैठ सिंहासन म्हारी मैया,
खूब लुटा रही प्यार है।।

झुँझन वाली रानी सती का,
प्यारा सजा दरबार है,
बैठ सिंहासन म्हारी मैया,
खूब लुटा रही प्यार है।।

रानी सती माता की कृपा से हर भक्त का जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। जो भी सच्चे मन से माता के दरबार में आता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस भजन को पढ़ें और गाएं, और अन्य भक्तिमय भजन जैसे “भक्तों के घर कभी आजा शेरावाली”, “माँ शेरावाली जग से निराली” और “चारों दिशा में मैया जी की हो रही जय जयकार” का भी आनंद लें। माता रानी की कृपा आप सभी पर बनी रहे!

Leave a comment