Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

झोली भर लो भक्तो दौलत बरसे भोले के दरबार लिरिक्स

भोलेनाथ का दरबार वह पवित्र स्थान है, जहाँ भक्तों की झोली कभी खाली नहीं रहती। झोली भर लो भक्तो, दौलत बरसे भोले के दरबार भजन हमें महादेव की दयालुता और कृपा का एहसास कराता है। शिव जी अपने भक्तों को भक्ति, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं, बिना किसी भेदभाव के। आइए, इस भजन को पढ़ें और भोलेनाथ की महिमा में लीन हो जाएं।

Jholi Bhar Lo Bhakto Daulat Barse Bhole Ke Darbar

झोली भर लो भक्तो,
दौलत बरसे भोले के दरबार,
झोली भर ल्यो जी,
दातारि का क्या कहना है,
दातारि का क्या कहना,
सरकारों की सरकार,
झोली भर ल्यो जी,
झोली भर लो भक्तों,
दौलत बरसे भोले के दरबार,
झोली भर ल्यो जी।1।

रंग रंगीला महीना देखो,
सावन भोले बाबा का,
जैसे सावन बरसे वैसे,
बरसा दे भंडार,
झोली भर ल्यो जी,
झोली भर लो भक्तों,
दौलत बरसे भोले के दरबार,
झोली भर ल्यो जी।2।

देते देते ये ना हारे,
तू लेते थक जाएगा,
भर भर मुट्ठी खूब लुटाए,
ऐसा है दातार,
झोली भर ल्यो जी,
झोली भर लो भक्तों,
दौलत बरसे भोले के दरबार,
झोली भर ल्यो जी।3।

‘बनवारी’ शिव के भक्तो का,
देखा ठाठ निराला जी,
बारह महीना मने दिवाली,
मौज करे परिवार,
झोली भर ल्यो जी,
झोली भर लो भक्तों,
दौलत बरसे भोले के दरबार,
झोली भर ल्यो जी।4।

झोली भर लो भक्तो,
दौलत बरसे भोले के दरबार,
झोली भर ल्यो जी,
दातारि का क्या कहना है,
दातारि का क्या कहना,
सरकारों की सरकार,
झोली भर ल्यो जी,
झोली भर लो भक्तों,
दौलत बरसे भोले के दरबार,
झोली भर ल्यो जी।5।

भोलेनाथ के दरबार में जो भी श्रद्धा से आता है, वह खाली हाथ नहीं लौटता। उनकी भक्ति जीवन को सुख, शांति और संतोष से भर देती है। शिव भक्ति की इस भावना को और प्रबल करने के लिए भोलेनाथ कृपा बरसाओ, शिव शंभू मेरे मन बसे, हर हर महादेव की गूंज और जय हो महाकाल की जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव आराधना का आनंद लें। ????????

Leave a comment