Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जय महाकाल तेरी है महिमा अपार लिरिक्स

उनका आशीर्वाद जीवन के हर संकट को दूर कर भक्तों को निर्भय और कृतार्थ कर देता है। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा का वर्णन करना भी असंभव है, क्योंकि वे केवल पूजनीय ही नहीं, बल्कि समय और सृष्टि के अधिपति हैं। भजन जय महाकाल, तेरी है महिमा अपार इसी भव्यता और दिव्यता का गुणगान करता है। आइए, इस भजन को पढ़कर महादेव की भक्ति में डूब जाएं।

Jay Mahakal Teri Hai Mahima Apar

जय महाकाल जय महांकाल…
तेरी है महिमा अपार,
जग में बड़ा बाबा तेरा है नाम…
जय हो तेरी भूत नाथ,
जग में बड़ा बाबा तेरा है नाम…
जय हो तेरी भूत नाथ।।

कल क्या हो जाए किसको खबर…
दुनिया की नही है खबर,
ये जिन्दगी एक लंबा सफर…
पल भर के सब हमसफर,
चार दिन के सब मेहमान यहां…
फिर है बाबा तेरा नाम,
चार दिन के सब मेहमान यहां…
फिर है बाबा तेरा नाम,
जय महांकाल जय महांकाल,
तेरी है महिमा अपार।।

हँसते हुए तेरे द्वारे पे सब…
झूम झूम के आ जायेंगे,
जलती हुई भस्मी से प्रभु…
आरती करा जायेगे,
अरे भस्मी की बस…
रह जायेगी बस राख,
जय हो तेरी भूत नाथ…
जय महांकाल जय महांकाल,
तेरी है महिमा अपार।।

जय महाकाल जय महांकाल…
तेरी है महिमा अपार,
जग में बड़ा बाबा तेरा है नाम…
जय हो तेरी भूत नाथ,
जग में बड़ा बाबा तेरा है नाम…
जय हो तेरी भूत नाथ।।

महाकाल की महिमा को शब्दों में समेटना कठिन है, क्योंकि वे स्वयं ब्रह्मांड की गति और विधि के स्वामी हैं। उनकी भक्ति करने वाला भक्त न केवल सांसारिक कष्टों से मुक्त होता है, बल्कि मोक्ष का अधिकारी भी बनता है। यदि आप शिव भक्ति में और अधिक डूबना चाहते हैं, तो उज्जैन नगरी देखो रे भैया, देवों से भरपूर है, दरबार ये भोलेनाथ का है, यहाँ जो मांगो वो मिलता है, भोले बाबा के द्वार, सबका होता उद्धार, और लागी मेरी, तेरे संग लगी, ओ मेरे शंकरा जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव महिमा का आनंद लें। हर-हर महादेव! ????

Leave a comment