Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जय जय हो प्यारे नंदलाल की जय बोलो गोपाल की

भक्ति के रस में डूबे भक्त जब प्रेमपूर्वक श्रीकृष्ण का गुणगान करते हैं, तो सम्पूर्ण ब्रह्मांड उनके नाम की जय-जयकार करने लगता है। भजन जय जय हो प्यारे नंदलाल की जय बोलो गोपाल की श्रीकृष्ण के अनंत महिमा का गान करता है, जिससे हर भक्त का हृदय आनंदित हो उठता है। यह भजन प्रेम, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत होकर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी ईश्वरीय कृपा को याद करने का एक दिव्य माध्यम है।

Jay Jay Ho Pyare Nandlal Ki Jay Bolo Gopal Ki

पद – शिव को धन संतन को सर्वस्व,
महिमा वेद पुराणन गाई।
इन्द्र को इन्द्र देव देवन को,
ब्रम्ह को ब्रम्ह अधिक अधिकाई।
काल को काल ईश ईशन को,
अति अतीक तोल्यो नहीं जाई।
नन्ददास को जीवन गिरधर,
गोकुल गाँव को कुंवर कन्हाई।1।

जय जय हो प्यारे नंदलाल की,
जय बोलो गोपाल की,
बोलो गोपाल की,
जय बोलो गोपाल की,
जय हो यशोदा जी के लाल की,
जय बोलो गोपाल की।।2।।

जय मंजुल कुंज निकुंजन की,
रस पुंज विचित्र समाज की जै जै,
यमुना तट की वंशीवट की,
गिरजेश्वर की गिरिराज की जै जै,
ब्रज गोपिन गोप कुमारन की,
विपीनेश्वर के सुख साज की जै जै,
ब्रज के सब सन्तन भक्तन की,
ब्रज मंडल की ब्रजराज की जै जै,
जय हो यशोदा जी के लाल की,
जय बोलो गोपाल की।।3।

कजरारी तेरी आँखिन में,
क्या भरा हुआ कुछ टोना है,
तेरा तो हसन औरों का मरण,
बस जान हाथ से धोना है,
क्या खूबी हुस्न बयान करूँ,
ये सुंदर श्याम सलोना है,
श्री ललित किशोरी को प्राण धन,
ये ब्रज का एक खिलौना है,
जय हो यशोदा जी के लाल की,
जय बोलो गोपाल की।।4।

तिरछा है किरीट कसा उर में,
तिरछा बनमाल पड़ा रहता है,
तिरछी कटिकाछनी है जिसमें,
सुख सिंधु सदा उमड़ा रहता है,
तिरछे ही कदम्ब के वृक्ष तले,
तिरछा दृगतान खड़ा रहता है,
किस भांति निकाले कहो दिल से,
तिरछा घनश्याम अड़ा रहता है,
जय हो यशोदा जी के लाल की,
जय बोलो गोपाल की।।5।

जय जय हो प्यारे नंदलाल की,
जय बोलो गोपाल की,
बोलो गोपाल की,
जय बोलो गोपाल की,
जय हो यशोदा जी के लाल की,
जय बोलो गोपाल की।।6।

जब श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया जाता है, तब भक्तों का मन प्रेम और भक्ति से भर उठता है। ऐसे ही भजनों को पढ़ें और करें, जैसे देखो नैना से जादू चलाए रयो है, मोहे लागी लगन राधा वल्लभ से, जय राधे जय कृष्णा जय हो वृंदावन और भज गोविन्दम भज गोपाला भजले बन्दे हरि हरि, ताकि श्रीकृष्ण की भक्ति आपके हृदय में सदैव बनी रहे। ????????

Leave a comment