Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जहाँ बजरंगी सरकार बाबा के दर आ जाना भजन लिरिक्स

“जहाँ बजरंगी सरकार बाबा के दर आ जाना” यह भजन हनुमान जी के दरबार की महिमा का बखान करता है। इस भजन में हम सभी भक्तों को हनुमान जी के दरबार में आकर अपनी भक्ति अर्पित करने का आह्वान करते हैं। यह भजन एक संदेश देता है कि जहाँ हनुमान जी का आशीर्वाद होता है, वहाँ हर संकट और परेशानी का निवारण संभव है।

Jahan Bajrangi Sarkar Baba Ke Dar Aa Jana

आ जाना, आ जाना,
आ जाना, आ जाना
जहाँ बजरंगी सरकार,
बाबा के दर आ जाना।
पा जाना, पा जाना,
पा जाना, पा जाना
पा जाना खुशियाँ अपार,
बाबा के दर आ जाना॥
जहाँ बजरंगी … आ जाना…

है सच्चा सालासर दरबार,
बाबा के दर आ जाना।
जब भरवाना हो भण्डार,
बाबा के दर आ जाना॥
आ जाना…

इन्द्र ने जब वज्र है चलाया,
बिगाड़ तुम्हारा कुछ भी न पाया।
शक्ति बाबा की तब देवोँ ने जानी,
बाबा बजरंग बली कहलाया॥
कोई पा सके ना तुम्हारा पार,
बाबा के दर आ जाना॥1॥
आ जाना…

करके सेवा बजरंग को मनाना,
घृत सिन्दूर सभी चढाना।
आयेँगे तुरन्त महावीर हनुमान,
तब ‘खेदड़’ बिगड़ी तुम बनाना।
कर देँगे वो नैया पार,
बाबा के दर आ जाना॥2॥
आ जाना…

हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस भजन के माध्यम से हम उनके चरणों में श्रद्धा और भक्ति समर्पित करते हैं। जहाँ हनुमान जी का वास है, वहाँ हर कष्ट का निवारण और जीवन की हर मुश्किल का समाधान है। हर भक्त को उनके दरबार में स्थान मिलता है, और वे अपने भक्तों के संकट हरने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

Leave a comment