Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जागो माँ भवानी जागो कल्याणी भजन लिरिक्स

“जागो माँ भवानी जागो कल्याणी” भजन में माँ भवानी की महिमा और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई है। इस भजन के शब्दों में एक ऐसी शक्ति है, जो हर दिल में विश्वास और आस्था का संचार करती है। भक्त अपनी नतमस्तक भावनाओं के साथ माँ भवानी से आशीर्वाद की कामना करता है, ताकि वह उनके आशीर्वाद से जीवन में हर मुश्किल को पार कर सके। यह भजन भक्तों को माँ के प्रति अपनी भक्ति को और अधिक सशक्त करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम सभी मिलकर माँ भवानी की स्तुति करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

Jago Maa Bhawani Jago Kalyani Bhajan Lyrics

दोहा-
जागो जागो हे भवानी,
भक्तो की पुकार सुनो,
चंड मुंड से हार के,
हम द्वार तेरे आए है,
स्वर्ग का सिंहासन माँ डोल रहा,
तेरे चरणों में हम आस लेके आए है।

जागो माँ भवानी,
जागो कल्याणी,
चंड मुंड को मैया,
मारना तुम्हे है,
हम देव सारे चंड मुंड से हारे,
पापी इन दैत्यों को मारना तुम्हे है।।

इन्द्र का वज्र,
काम ना आया,
वायु का वेग भी,
कुछ ना कर पाया,
भव में है नैया,
देवो की मैया,
भवसागर से माँ,
तारना तुम्हे है,
जागों मां भवानी,
जागो कल्याणी,
चंड मुंड को मैया,
मारना तुम्हे है।।

ब्रम्हा विष्णु शंकर,
शरण में टिहारी,
सारी देव सेना,
दैत्यों से हारी,
सुनलो माँ भवानी,
विनती हमारी,
संकट ये भारी,
टालना तुम्हे है,
जागों मां भवानी,
जागो कल्याणी,
चंड मुंड को मैया,
मारना तुम्हे है।।

सुनकर के विनती,
देवो की सारी,
महाकाली रूप में,
मैया पधारी,
चण्ड मुण्ड मारो,
असुर भी संहारो,
देवो की विनती को,
मानना तुम्हे है,
जागों मां भवानी,
जागो कल्याणी,
चंड मुंड को मैया,
मारना तुम्हे है।।

जागो माँ भवानी,
जागो कल्याणी,
चंड मुंड को मैया,
मारना तुम्हे है,
हम देव सारे चंड मुंड से हारे,
पापी इन दैत्यों को मारना तुम्हे है।।

“जागो माँ भवानी जागो कल्याणी” भजन माँ के प्रति हमारी श्रद्धा को और भी गहरा करता है। माँ भवानी का आशीर्वाद हर भक्त के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाता है। इस भजन के शब्दों में एक अद्भुत शक्ति है, जो हमें जीवन के कठिन रास्तों पर भी उम्मीद की किरण दिखाता है। यदि आपको यह भजन पसंद आया, तो आप अन्य भक्ति भजनों का भी आनंद ले सकते हैं जैसे “दया करो हे दयालु गणपति”, “मैया मुझको भी बुलाले अपने दरबार में”, और “माँ के आँचल की छाया तू और कहीं ना पाएगा”। इन भजनों के जरिए आप माँ भवानी की महिमा में और भी डूब सकते हैं।

Leave a comment