Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जागो जागो शेरोवाली जागो मैहरावाली सवेरा हो गया है लिरिक्स

Jago Jago Sherawali Jago Maiharawali Savera Ho Gaya Hai Lyrics

जागो जागो शेरोवाली जागो मैहरावाली,
सवेरा हो गया है,
फुट रही सूरज की लाली,
जागो ज्योतावाली,
सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरावाली जागो मैहरावाली,
सवेरा हो गया है।।

चहचहा रही चिड़ियों ने,
छोड़ा अपना बसेरा है,
किरणे सुनहरी चमकी,
कोयल ने दिल का तार छेड़ा है,
पुष्प हार लाये वनमाली,
जागो पहाड़ोवाली,
सवेरा हो गया है,
जागो जागों शेरावाली जागो मैहरावाली,
सवेरा हो गया है।।

गाते है गीत झरने,
नदियों ने छेड़े माँ तराने है,
ठंडी पवन के झोंके,
मन को तो लगते माँ सुहाने है,
ओस में डूबी है हरियाली,
रात गई मतवाली,
सवेरा हो गया है,
जागो जागों शेरावाली जागो मैहरावाली,
सवेरा हो गया है।।

आचमन कराती गंगा,
मुख धो रहे है सिंधु सातो माँ,
पूजन को आया लक्खा,
जागो जागो जागो शेरावाली माँ,
सजी आरती की है थाली,
जागो भवनोंवाली,
सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरावाली जागो मैहरावाली,
सवेरा हो गया है।।

जागो जागो शेरावाली जागो मैहरावाली,
सवेरा हो गया है,
फुट रही सूरज की लाली,
जागो ज्योतावाली,
सवेरा हो गया है,
जागो जागों शेरावाली जागो मैहरवाली,
सवेरा हो गया है।।

Leave a comment