Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जब तक हो मैया जीवन मेरा – भजन लिरिक्स

माँ की भक्ति का दीपक जब भक्त के हृदय में जलता है, तो वह जीवन भर माँ के चरणों में समर्पित रहना चाहता है। जब तक हो मैया जीवन मेरा भजन इसी अटूट भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि माँ दुर्गा की कृपा जब जीवन में बनी रहती है, तो हर कठिनाई आसान हो जाती है और जीवन सुख-शांति से भर जाता है।

Jab Tak Ho Maiya Jivan Mera

जब तक हो मैया जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा,
तेरी सेवा में हो अर्पण,
तन मन मेरा,
जब तक हो मईया जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा।1।

इतनी किरपा करना,
हरदम इस लायक रह पाऊं मैं,
जब चाहे ये दिल मेरा,
माँ तेरे मंदिर आऊं मैं,
जी भर करूँ माँ दर्शन तेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा,
जब तक हो मईया जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा।2।

रोज नियम से मैया तेरी,
घर में ज्योत जलाऊं मैं,
पुरे परिवार के संग,
तेरी धोक लगाऊं मैं,
खुशियों से भर देना दामन मेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा,
जब तक हो मईया जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा।3।

अपने सुख दुःख सारे केवल,
तुम को ही बतलाऊं मैं,
तीज त्यौहार सारे,
तेरे साथ मनाऊं मैं,
छोडू कभी ना ये आँचल तेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा,
जब तक हो मईया जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा।4।

तेरी सेवा में ही मेरी,
ये सारी उमर कट जाए,
भूल ना जाऊं तुमको ऐसा,
पल जीवन में ना आए,
‘सोनू’ वो पल हो अंतिम मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा,
जबतक हों दादी जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये ढाढण तेरा।5।

जब तक हो मैया जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा,
तेरी सेवा में हो अर्पण,
तन मन मेरा,
जब तक हो मईया जीवन मेरा,
छूटे कभी ना ये आँगन तेरा।6।

भक्तों के जीवन में माँ दुर्गा की उपस्थिति हर दुख और संकट को हर लेती है। “जब तक हो मैया जीवन मेरा” भजन माँ के प्रति हमारी अनन्य आस्था और प्रेम का प्रतीक है। अगर यह भजन आपको माँ की भक्ति में डुबो रहा है, तो “[अम्बे सारी दुनिया ये तेरी ही तो दीवानी है]” जैसे अन्य भक्तिमय भजन भी अवश्य सुनें और माँ की कृपा प्राप्त करें। जय माता दी! ????✨

Leave a comment