माँ की कृपा जब भक्तों पर बनी रहती है, तो उनके जीवन में कभी कोई कठिनाई टिक नहीं पाती। इतनी कृपा मैया जी बनाए रखना भजन एक भक्त की प्रार्थना है, जिसमें वह माँ से सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने की विनती करता है। माँ के आशीर्वाद से जीवन में शांति, समृद्धि और सुख बना रहता है। आइए, इस भजन के माध्यम से माँ की असीम दया और उनके अनंत आशीर्वाद का स्मरण करें।
Itani Kirapa Maiya Ji Banaye Rakhana Lyrics
इतनी किरपा मैया जी,
बनाए रखना,
मरते दम तक सेवा में,
लगाए रखना,
मरते दम तक सेवा में,
लगाए रखना,
इतनी किरपा मईया जी।1।
मैं तेरा तू मेरी मैया,
तू राजी मैं राजी,
तेरे हवाले कर दी मैंने,
इस जीवन की बाजी,
लाज तेरे हाथ है,
बचाए रखना,
मरते दम तक सेवा में,
लगाए रखना,
इतनी किरपा मईया जी।2।
तेरे प्रेमियों में मन लगता,
और कहीं ना लागे,
तेरे द्वार के आगे मैया,
सब फीका सा लागे,
भजनों की इस भूख को,
जगाये रखना,
मरते दम तक सेवा में,
लगाए रखना,
इतनी किरपा मईया जी।3।
हाथ जोड़ कर करूँ प्रार्थना,
मुझको भूल ना जाना,
तेरे दर पे लगा रहे बस,
मेरा आना जाना,
दिन पे दिन ये सिलसिला,
चलाये रखना,
मरते दम तक सेवा में,
लगाए रखना,
इतनी किरपा मईया जी।4।
इतनी किरपा मैया जी,
बनाए रखना,
मरते दम तक सेवा में,
लगाए रखना,
मरते दम तक सेवा में,
लगाए रखना,
इतनी किरपा मईया जी।5।
माँ अपने भक्तों की पुकार को कभी अनसुना नहीं करतीं और उनकी रक्षा का संकल्प लेती हैं। “इतनी कृपा मैया जी बनाए रखना” भजन माँ की इसी अटूट ममता को दर्शाता है। यदि यह भजन आपको माँ की भक्ति में लीन कर देता है, तो “मैं लाडला चामुंडा रानी का” भजन भी अवश्य करे, जिसमें भक्त अपने आप को माँ का प्रिय मानकर उनके स्नेह और सुरक्षा का अनुभव करता है।