Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आई लव माय इंडिया देशभक्ति गीत लिरिक्स

आई लव माय इंडिया देशभक्ति गीत भारतीयता और देशभक्ति की भावनाओं को सरल और सजीव शब्दों में प्रस्तुत करता है। यह गीत हमें अपने देश के प्रति प्रेम और गर्व से भर देता है। आइए, इस गीत के माध्यम से अपने भारत के प्रति अपने हृदय की आवाज़ को सुनें।

I Love My India – Deshbhakti Geet Lyrics

लन्दन देखा पेरिस देखा,
और देखा जापान।
माईकल देखा एल्विस देखा,
सब देखा मेरी जान।
सारे जग में कहीं नहीं है,
दूसरा हिंदुस्तान।।

यह दुनिया एक दुल्हन,
दुल्हन के माथे की बिंदिया।
यह मेरा इंडिया ,
यह मेरा इंडिया।
आई लव माय इंडिया,
आई लव माय इंडिया।।

जब छेड़ा मल्हार किसी ने,
झूम के सावन आया।
आग लगा दी पानी में जब,
दीपक राग सुनाया।
सात सुरों का संगम यह,
जीवन गीतों की माला,
हम अपने भगवन को भी।
कहते हैं बांसुरी वाला,
आई लव, माय इंडिया,
आई लव माय इंडिया।।

पीहू पीहू बोले पपीहा,
कोयल कुहू कुहू गाये।
हँसते रोते हमने जीवन के,
सब गीत बनाये,
यह सारी दुनिया अपने।
अपने गीतों को गाये,
गीत वो गाओ जिससे,
इस मिट्टी की खुश्बू आये,।
मिट्टी की खुश्बू आये ,
आई लव माय इंडिया।
वतन मेरा इंडिया,
सजन मेरा इंडिया।।

यह दुनिया एक दुल्हन,
दुल्हन के माथे की बिंदिया,।
यह मेरा इंडिया ,
यह मेरा इंडिया,
आई लव माय इंडिया।
धरम मेरा इंडिया,
करम मेरा इंडिया,
आई लव माय इंडिया।।

देश प्रेम और भारतीयता की खुशबू से भरपूर यह गीत आई लव माय इंडिया हमें अपने वतन से जुड़े रहने और देश की उन्नति में योगदान देने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ आप जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़ियाँ देशभक्ति गीत लिरिक्स, ये देश है वीर जवानों का देशभक्ति गीत लिरिक्स, सुनो गौर से दुनिया वालों देशभक्ति गीत लिरिक्स भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और मजबूत करते हैं।

Leave a comment