Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हृदय में जिनके बसते सीताराम है भजन लिरिक्स

हृदय में जिनके बसते सीताराम हैं भजन भक्तों के हृदय में बसे प्रभु श्रीराम और माता सीता के प्रति अटूट भक्ति और प्रेम को प्रकट करता है। जिनके मन में श्रीराम का निवास होता है, वे हर प्रकार के भय, संकट और मोह से मुक्त हो जाते हैं। यह भजन शुद्ध भक्ति, आस्था और भगवान के नाम की महिमा को दर्शाता है, जो हर संकट में भक्तों का सहारा बनते हैं।

Hridaya Me Jinake Basate Sitaram Hai Bhajan Lyrics

हृदय में जिनके, बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि, पवनपुत्र हनुमान है,
भक्तों में भक्त हनुमान जी, सबसे महान है,
हृदय मे जिनके, बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि, पवनपुत्र हनुमान है।।

रोम रोम में राम है, सबको ये बतला दिया,
राम भक्त हनुमान ने सीना चीर दिखला दिया,
राम सियाराम सियाराम, जय जय राम,
राम सियाराम सियाराम, जय जय राम,

रोम रोम में राम है, सबको ये बतला दिया,
राम भक्त हनुमान ने सीना चीर दिखला दिया,
रटते दिन रात श्री राम नाम है,
उनके चरणों में ही, इनको आराम है
करते राम नाम का, अमृत पान है,
हृदय मे जिनके, बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि, पवनपुत्र हनुमान है।।

राम काज करने में ये, करते नही विलम्ब है,
राम नाम के सुमिरन में, इनको परम आनंद है,
राम सियाराम सियाराम, जय जय राम,
राम सियाराम सियाराम, जय जय राम,

राम काज करने में ये, करते नही विलम्ब है,
राम नाम के सुमिरन में, इनको परम आनंद है,
श्री राम नाम ले, पार सागर किया,
खोज सीता की करी, लंका जार दिया,
अतुलित बल धाम, वीर बलवान है,
हृदय मे जिनके, बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि, पवनपुत्र हनुमान है।।

हृदय में जिनके, बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि, पवनपुत्र हनुमान है,
भक्तों में भक्त हनुमान जी, सबसे महान है,
हृदय मे जिनके, बसते सीताराम है,
वो भक्त शिरोमणि, पवनपुत्र हनुमान है।।

Hridaya Me Jinake Basate Sitaram Hai” भजन हमें यह संदेश देता है कि जो भी प्रभु श्रीराम और माता सीता की भक्ति में लीन रहता है, उसका जीवन सच्चे आनंद और शांति से भर जाता है। हनुमान जी स्वयं इस भक्ति के सबसे बड़े उदाहरण हैं, जो अपने आराध्य प्रभु राम के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण के प्रतीक हैं।

Leave a comment