Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हो जाओ तैयार साथियों हो जाओ तैयार लिरिक्स

हो जाओ तैयार साथियों हो जाओ तैयार गीत युवाओं को देश सेवा और जिम्मेदारी के लिए जागरूक करने वाला प्रेरणादायक भजन है। यह गीत एकजुट होकर देश की प्रगति और सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का संदेश देता है। आइए, इस भजन के साथ हम अपने कर्तव्यों को समझें और देश के लिए समर्पित हों।

Ho Jao Taiyar Sathiyo Ho Jao Taiyar

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार,
अर्पित कर दो तन मन धन।
मांग रहा बलिदान वतन,
अगर देश के काम न आए।
तो जीवन बेकार,
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

सोचने का समय गया,
उठो लिखो इतिहास नया।
बंसी फेंको और उठा लो,
हाथो में हथियार।
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

तूफानी गति रुके नही,
शीश कटे पर झुके नही।

तने हुए माथे के आगे,
ठहर न पाती हार।
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

गूंज उठे धरती अम्बर,
और उठा लो ऊंचा स्वर।
कोटि कोटि कंठों से गूंजे,
भारत की जयकार।
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार,
अर्पित कर दो तन मन धन।
मांग रहा बलिदान वतन,
अगर देश के काम न आए।
तो जीवन बेकार,
हो जाओं तैयार साथियो,
हो जाओ तैयार।।

देश सेवा के प्रति तत्परता और एकजुटता का संदेश देने वाला यह गीत हो जाओ तैयार साथियों हो जाओ तैयार हमें अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ आप सलाम उन शहीदों को जो खो गए देशभक्ति गीत लिरिक्स, मेरे प्यारे वतन खाते है कसम देशभक्ति गीत, ऐ मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे बिछड़े चमन देशभक्ति गीत लिरिक्स को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और प्रगाढ़ करते हैं।

Leave a comment