Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हिम्मत रख भरोसा रख क्यों है गमों से चूर

जीवन में कठिनाइयाँ आती रहती हैं, लेकिन श्याम बाबा का नाम हर पीड़ा का समाधान है। हिम्मत रख, भरोसा रख, क्यों है गमों से चूर भजन हमें यही संदेश देता है कि श्याम बाबा पर अटूट विश्वास रखने से हर संकट का हल मिल जाता है। जब हम उनके चरणों में समर्पण कर देते हैं, तो वे हमें संबल प्रदान करते हैं और हर मुश्किल को आसान बना देते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और अपने मन में नई ऊर्जा का संचार करें।

Himmat Rakh Bharosha Rakh Kyu hai Gamo Se Chur

हिम्मत रख भरोसा रख,
क्यों है गमों से चूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।।1।।

लाखों करोड़ों दर पर,
है मांगने वाले,
तू भी दर पे आके,
किस्मत अजमा ले,
शीश का दानी,
हर पल तेरे कष्ट हरेगा,
संकट तेरे टालेगा,
ना देर करेगा,
कर देगा वरदानी,
कर देगा वरदानी,
खुशियों से भरपूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।।2।

श्याम के दर पे होती,
सबकी सुनवाई,
नहीं किसी की अर्जी,
प्रभु ने लौटाई,
इनके आगे समय का,
चलता फेर नहीं है,
देर भले हो जाए,
पर अंधेर नहीं है,
सुनने को तेरी विनती,
सुनने को तेरी विनती,
हो जाएगा मजबूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।।3।

जग में हमसे ज्यादा,
कोई सुखी नहीं है,
कौन है ऐसा जग में,
जो दुखी नहीं है,
सुख और दुख के चारों,
ओर लगे है मेले,
इसके चक्कर में तो,
हम नहीं अकेले,
धूप और छाव होंगे सदा,
धूप और छा होंगे सदा,
ये जग का दस्तूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।।4।

हिम्मत रख भरोसा रख,
क्यों है गमों से चूर,
बारी आएगी जरूर,
बारी आएगी जरूर।।5।

जो भी श्याम बाबा पर भरोसा करता है, उसे जीवन में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता। उनकी इस अपार कृपा और विश्वास की शक्ति को श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा, जबसे हमने श्याम तेरा दीदार कर लिया, कर ले श्याम से बात, तेरा मन हल्का हो जाएगा, जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment