Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हे शिव शंकर भोले बाबा मैं तेरे गुण गाऊं लिरिक्स

भगवान शिव अनंत कृपा, करुणा और शक्ति के सागर हैं। उनके भक्त उन्हें प्रेमपूर्वक स्मरण करते हैं और उनकी महिमा का गुणगान करके अपने जीवन को धन्य मानते हैं। भजन हे शिव शंकर भोले बाबा मैं तेरे गुण गाऊं इसी भक्ति भाव को प्रकट करता है, जहाँ एक भक्त अपने आराध्य महादेव की महिमा का गुणगान करता है और उनकी कृपा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। आइए, इस भजन को पढ़कर हम भी महादेव की स्तुति करें और उनकी कृपा का अनुभव करें।

Hey Shiv Shankar Bhole Baba Main Tere Gun Gau

हे शिव शंकर भोले बाबा,
मैं तेरे गुण गाऊं,
ऐसा वर दे इन चरणों में,
ऐसा वर दे इन चरणों में,
सगरे जनम बिताऊं,
हे शिव शंकर भोलें बाबा,
मैं तेरे गुण गाऊं।।

सोऽहं कहके मैं जन्मी थी,
तूने शिवम बताया,
धन्य भया ये जीवन मेरा,
सारा भरम मिटाया,
किरपा कर तू कर दे मुझपे,
किरपा कर तू कर दे मुझपे,
भव सागर तर जाऊं,
हे शिव शंकर भोलें बाबा,
मैं तेरे गुण गाऊं।।

द्वंद्व द्वेष सब मिट गए मेरे,
द्वार पे आके तेरे,
जन्म जन्म की धुंध छटी है,
पाप कटे है मेरे,
कुछ ऐसा कर दे हे भोले,
कुछ ऐसा कर दे हे भोले,
परम शांति मैं पाऊं,
हे शिव शंकर भोलें बाबा,
मैं तेरे गुण गाऊं।।

सदा मांगती रही मैं तुझसे,
ऋणी रही मैं तेरी,
दयानिधि कल्याण करो अब,
सुन लो विनती मेरी,
मेरे सर पे ऋण है तेरा,
मेरे सर पे ऋण है तेरा,
कैसे उसे चुकाऊं,
Bhajan Diary Lyrics,
हे शिव शंकर भोलें बाबा,
मैं तेरे गुण गाऊं।।

हे शिव शंकर भोले बाबा,
मैं तेरे गुण गाऊं,
ऐसा वर दे इन चरणों में,
ऐसा वर दे इन चरणों में,
सगरे जनम बिताऊं,
हे शिव शंकर भोलें बाबा,
मैं तेरे गुण गाऊं।।

महादेव की भक्ति हमें जीवन में सच्ची शांति और मुक्ति प्रदान करती है। जब हम श्रद्धा से उनका नाम जपते हैं और उनके गुणों का गान करते हैं, तो वे हमें हर कठिनाई से बचाते हैं और हमारे जीवन को सुख-समृद्धि से भर देते हैं। यदि आप शिव भक्ति के और भी भक्तिमय भजनों को पढ़ना चाहते हैं, तो मैं बेटा हूँ महाकाल का, बड़े ही दानी है मेरे भोलेनाथ, ओ भोलेनाथ जी तेरा द्वार बड़ा चंगा, और मेरे भोले बाबा तुझसे मांगू मैं क्या जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और शिव महिमा का आनंद लें। हर-हर महादेव! ????

Leave a comment