Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हे भोले बाबा शिव भंडारी दुनिया है आई शरण तिहारी लिरिक्स

हे भोले बाबा शिव भंडारी दुनिया है आई शरण तिहारी पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव की महिमा और उनकी अनंत कृपा को व्यक्त करता है। इस भजन में भक्त भगवान शिव को शिव भंडारी के रूप में संबोधित करता है, जो संसार के सभी दुखों को समाप्त करने वाले हैं। यह भजन भगवान शिव की शरण में आने के महत्व को बताता है, क्योंकि केवल उनकी शरण में ही जीवन की सारी कठिनाइयों का समाधान होता है।

Hey Bhole Baba Shiv Bhandari Duniya Hai Aai Sharan Tihari Lyrics

हे भोले बाबा शिव भंडारी,
दुनिया है आई शरण तिहारी,
भोलेनाथ गम हरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

सुनता है तू दिल की सदा,
आगे तेरे कुछ ना छुपा,
भोले नाथ मेरे नाथ,
तेरी बार बार जयकार हम करेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

विपदा की आए घड़ी,
जोड़ के हाथ दुनिया खड़ी,
भोलेनाथ मेरे नाथ,
सबपे बार बार उपकार वो ही करेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

सुबह के बाद होती है रात,
सुख दुःख संग चलते है साथ,
भोले नाथ मेरे नाथ,
सबको बार बार भव से वो ही तरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

हे भोले बाबा शिव भंडारी,
दुनिया है आई शरण तिहारी,
भोलेनाथ गम हरेंगे,
भंडार वो भरेंगे,
हे भोले बाबा शिव भण्डारी।।

“हे भोले बाबा शिव भंडारी दुनिया है आई शरण तिहारी” भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान शिव की शरण में आने से हम संसार के सभी कष्टों से मुक्त हो सकते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की अनंत कृपा और आशीर्वाद का अनुभव करता है। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले जी तेरे द्वार का दीवाना” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment