Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन हम शरण तिहारी आए है भजन लिरिक्स

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए हैं – यह भजन भगवान गणेश जी की शरण में जाने का दिव्य अनुभव कराता है। प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेश जी अपने भक्तों पर सदा कृपा बरसाते हैं और उनके समस्त कष्ट हर लेते हैं। जब हम श्रद्धा और समर्पण के साथ उनकी वंदना करते हैं, तो जीवन की सभी बाधाएँ स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं। आइए, इस भक्तिमय भजन के माध्यम से गणपति बप्पा की वंदना करें।

He Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है,
श्रद्धा के सुमन अर्पित करने,
हम थाल सजा कर लाए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है।1।

तुम रिद्धि सिद्धि के दाता हो,
बल और बुद्धि के प्रदाता हो,
उसको भव पार लगाते हो,
जो नाम तिहारा गाता हो,
नैया भव में है डोल रही,
बड़ी आस लगाकर आए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है।2।

तुम्हे शिव शंकर त्रिपुरारी ने,
है प्रथम पूज्य वरदान दिया,
सब देवों ने अपनी शक्ति,
का गणपति तुम्हे वरदान दिया,
पहले सब तुम्हरा नाम जपे,
हम जय जयकार लगाए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है।3।

मूसे की सवारी कर के प्रभु,
कैलाश पे लीला दिखाते हो,
माँ गौरा मोदक भोग धरे,
बड़े प्रेम से देवा खाते हो,
हम भी श्रद्धा के मोदक से,
तुम्हे भोग लगाने आए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है।4।

कलयुग देवा घनघोर घना,
तुम पार लगाने आ जाओ,
‘चन्दन’ की विनती स्वीकारो,
प्रभु दर्श दिखाने आ जाओ,
हम तुम्हरी जय जयकार करे,
और शीश नवाने आए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है।5।

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है,
श्रद्धा के सुमन अर्पित करने,
हम थाल सजा कर लाए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है।6।

भगवान गणेश जी के चरणों में सच्चे मन से समर्पण करने वाला भक्त सदा सुख और समृद्धि को प्राप्त करता है। गणपति बप्पा हर संकट को हरने वाले और मंगलकारी देवता हैं। यदि यह भजन आपको भक्तिभाव से भर गया, तो जय जय हे गणपति तुम्हारी, गजानन गणेशा है गौरा के लाला, सकट हरलो मंगल करदो प्यारे शिव गौरा के लाल और गौरी नंदन श्री गणेश विघ्न सब आन हरो देवा जैसे अन्य गणपति भजनों को भी करें और भगवान गणेश जी की अपार कृपा प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment