Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हे महाशक्ति हे माँ अम्बे तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है लिरिक्स

माँ अम्बे का मंदिर न केवल एक स्थान है, बल्कि यह आस्था और भक्ति का प्रतीक है। “हे महाशक्ति हे माँ अम्बे तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है” भजन में भक्त माँ अम्बे के दिव्य मंदिर की महिमा का वर्णन करता है, जहाँ हर कोने में उनकी शक्ति और आशीर्वाद का आभास होता है। इस भजन में उनके मंदिर के प्रति अपार श्रद्धा व्यक्त की जाती है, जो भक्तों के दिलों में संतोष और शांति का संचार करता है।

He Mahashakti Hey Maa Ambe Tera Mandir Bada Hi Pyara Hai

हे महाशक्ति हे माँ अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है।।

सारी दुनिया एक बगिया है,
हम सब बगिया के फुल यहाँ,
इस बगिया की माँ है माली,
हर फुल ही माँ को प्यारा है,
हे महाशक्ति हे मां अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है।।

कोई कष्ट नहीं उसको आता,
जो माँ का सुमिरण करता है,
साया बनकर उस प्राणी को,
माँ देती सदा सहारा है,
हे महाशक्ति हे मां अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है।।

अपने भक्तो से दाती कभी,
पलभर भी दूर नहीं होती,
दौड़ी दौड़ी आती है माँ,
जिसने भी मन से पुकारा है,
हे महाशक्ति हे मां अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है।।

अपने जीवन की डोरी को,
अब सौंप दो ‘शर्मा’ दाती को,
ना जाने कितनो को माँ ने,
भवसागर पार उतारा है,
Bhajan Diary Lyrics,
हे महाशक्ति हे मां अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है।।

हे महाशक्ति हे माँ अम्बे,
तेरा मंदिर बड़ा ही प्यारा है।।

Singer – Kanishka

माँ अम्बे के मंदिर का दरवाजा हर भक्त के लिए खुला रहता है, और उनकी उपस्थिति से ही जीवन में सुख और समृद्धि का संचार होता है। यदि यह भजन आपकी भक्ति को और प्रगाढ़ कर दे, तो आसरो दादी थारो है आसरो म्हाने थारो है जैसे अन्य भक्तिगीत भी आपके श्रद्धा भाव को और गहरा कर सकते हैं। जय माता दी! ????

Leave a comment