Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हाथों में प्रसाद है मेरे बाबा तुम्हारा

श्याम बाबा की कृपा से जो भी मिलता है, वह किसी वरदान से कम नहीं होता। हाथों में प्रसाद है मेरे बाबा तुम्हारा भजन इसी भावना को प्रकट करता है, जहाँ भक्त यह महसूस करता है कि बाबा के प्रसाद में केवल आशीर्वाद ही नहीं, बल्कि उनका प्रेम, दया और अनंत कृपा समाहित होती है। आइए, इस भजन को पढ़ें और श्याम बाबा के प्रसाद रूपी कृपा का अनुभव करें।

Hathon Mein Prasad Hai Mere Baba Tumhara Lyrics

हाथों में प्रसाद है,
मेरे बाबा तुम्हारा,
मेरे बाबा तुम्हारा,
कैसे पडूँ मैं चरण तुम्हारे,
मैं सोच सोच के हारा,
हाथो में प्रसाद है,
मेरे बाबा तुम्हारा,
मेरा बाबा तुम्हारा।।1।।

ऐसे ही बस सांवरे,
मुझको गले लगाओ,
मेरे हाथ घिरे है,
गोदी मुझे उठाओ,
थोड़ा सा मुझे प्यार देदो,
अपने हाथो द्वारा,
हाथो में प्रसाद है,
मेरे बाबा तुम्हारा,
मेरा बाबा तुम्हारा।।2।

क्यों तुम हस रहे हो,
इतना मुझे बताओ,
लखदातार हो मेरे,
यूँ ना मुझे सताओ,
करो ना व्याकुल बहने लगेगी,
आंखों से असुवन धारा,
हाथो में प्रसाद है,
मेरे बाबा तुम्हारा,
मेरा बाबा तुम्हारा।।3।

मैं ‘मोहन’ तू श्याम है,
फिर क्यू लीला करता,
मुझको गले लगा के,
क्यों ना दुखड़े हरता,
दे दे बाबा मैं भी पा लूँ,
जीवन का सुख सारा,
हाथो में प्रसाद है,
मेरे बाबा तुम्हारा,
मेरा बाबा तुम्हारा।।4।

हाथों में प्रसाद है,
मेरे बाबा तुम्हारा,
मेरे बाबा तुम्हारा,
कैसे पडूँ मैं चरण तुम्हारे,
मैं सोच सोच के हारा,
हाथो में प्रसाद है,
मेरे बाबा तुम्हारा,
मेरा बाबा तुम्हारा।।5।।

श्याम बाबा का प्रसाद सिर्फ भौतिक आहार नहीं, बल्कि आत्मा को तृप्त करने वाला दिव्य आशीर्वाद है। उनकी इस अपार कृपा और प्रेम को तेरी कृपा जबसे हुई है, जो ना माँगा था वो भी मिल गया, श्याम पे रख विश्वास, वो पार लगाएगा, कर ले श्याम से बात, तेरा मन हल्का हो जाएगा, जिसको ये दुनिया हराए, उसे श्याम जिताए जैसे अन्य भजनों में भी अनुभव किया जा सकता है। आइए, इन भजनों को भी पढ़ें और श्याम बाबा की भक्ति में लीन होकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। जय श्री श्याम! ????????

Leave a comment