Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हठ कर गई गौरा मात

Hath Kar Gayi Gaura Maat

हठ कर गई गौरा मात,
हो मात, महादेव चुनरिया ला देना,
हठ कर गई गौरा मात,
हो मात, महादेव चुनरिया ला देना……

चाहे गंगा बिके, चाहे यमुना बिके,
चाहे बिक जाये सारा संसार,
महादेव चुनरिया ला देना,
हठ कर गई गौरा मात,
हो मात, महादेव चुनरिया ला देना……

चाहे चंदा बिके, चाहे सूरज बिके,
चाहे बिक जाये तारे हजार,
महादेव चुनरिया ला देना,
हठ कर गई गौरा मात,
हो मात, महादेव चुनरिया ला देना……

चाहे डमरु बिके या त्रिशूल बिके,
चाहे बिक जाये गले का नाग,
महादेव चुनरिया ला देना,
हठ कर गई गौरा मात,
हो मात, महादेव चुनरिया ला देना……

चाहे भस्म बिके चाहे बाघंबर बिके,
चाहे बिक जाये भोले तेरी भांग,
महादेव चुनरिया ला देना,
हठ कर गई गौरा मात,
हो मात, महादेव चुनरिया ला देना……

गौरा तू हमको बड़ी प्यारी लागे,
हम दोनों रहेंगे साथ,
मैं चुनरिया तुम्हें दिला दूंगा..
हठ कर गई गौरा मात,
हो मात, महादेव चुनरिया ला देना……

Leave a comment